4 टीमें, 250 कोचिंग सेंटर और… लखनऊ अग्निकांड के बाद वाराणसी में फायर डिपार्टमेंट अल
Last Updated:
Varanasi News: वाराणसी शहर में छोटे बड़े करीब 250 से ज्यादा कोचिंग सेंटर हैं. इन सभी कोचिंग सेंटर पर अग्निशमन विभाग की टीम अगले एक हफ्ते तक लगातार जांच करेगी. इसके लिए 4 टीमें भी बनाई गई हैं.अलग- अलग टीम अलग-अलग इलाकों में कोचिंग सेंटरों की जांच कर रही है.
वाराणसी: यूपी की राजधानी लखनऊ में हुए अग्निकांड में कई मासूमों की मौत हो गई. इस अग्निकांड मामले के बाद लखनऊ से लेकर वाराणसी तक प्रशासन एक्शन में है. बीते 36 घंटे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में अग्निशमन विभाग के साथ वीडीए और पुलिस की सयुंक्त टीम ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है. वाराणसी में अब तक 8 कोचिंग सेंटर सील हुए है. इसके अलावा अग्निशमन विभाग ने 15 कोचिंग सेंटरों को नोटिस भी जारी किया है.
वाराणसी शहर में छोटे बड़े करीब 250 से ज्यादा कोचिंग सेंटर हैं. इन सभी कोचिंग सेंटर पर अग्निशमन विभाग की टीम अगले एक हफ्ते तक लगातार जांच करेगी. इसके लिए 4 टीमें भी बनाई गई हैं. अलग-अलग टीम अलग-अलग इलाकों में कोचिंग सेंटरों की जांच कर रही है. जांच के बाद जहां खामी है वहां नोटिस भी जारी किया जा रहा है.
कोचिंग संचालकों में हड़कंप
जांच के दौरान अग्निशमन विभाग की टीम फायर सेफ्टी से जुड़े सभी इक्यूपमेंट की जांच कर रही है. इसके अलावा कोचिंग के एंट्री और एग्जिट पॉइंट को भी टीम देख रही है. इन जगहों पर क्या खामियां है उसे दूर करने के लिए अग्निशमन विभाग की टीम संचालकों को निर्देश भी दे रही है. इस बड़ी कार्रवाई से वाराणसी में कोचिंग संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है. कई कोचिंग संचालक अपने संस्थान पर ताला बंद कर फरार भी है.
करा रहे टेस्टिंग
मुख्य अग्निशमन अधिकारी आनंद सिंह राजपूत ने बताया कि हमारी टीम लगातार कोचिंग संस्थाओं की जांच कर वहां उससे जुड़े इक्यूपमेंट ठीक से काम कर रहे हैं या नहीं उसकी टेस्टिंग करा रही है. इसके अलावा जिन संस्थानों के स्टाफ उसे संचालित नहीं कर पा रहे उसे इन इक्यूपमेंट को कैसे चलाया जाए इसकी जानकारी भी दे रहे हैं. यह प्रकिया निरंतर हमारे विभाग की ओर से चलती रहती है.
इन संस्थाओं पर कार्रवाई
वाराणसी में आकाश इंस्टि्यूट के अलावा ALLEN, एल-1, महिंद्रा कोचिंग सेंटर के कुल 8 सेंटर को सील किया गया है. इन सेंटर पर कई सारी खामियां मिली. इसके बाद इन्हें सील किया गया है.
About the Author
Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें