‘मां का इलाज कराना है’, बेटे ने नहीं दिए रुपए, तो बाप ने बहू-बेटे को मारी गोली

0
‘मां का इलाज कराना है’, बेटे ने नहीं दिए रुपए, तो बाप ने बहू-बेटे को मारी गोली


Last Updated:

Ftaehpur Latest News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से एक मामला सामने आया है. जहां पिता ने बहू और बेटे को गोली मार दी. दोनों एक घंटे घर के बाहर तड़पते रहे. आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है.

Zoom

बेटे-बहू को गोली मारकर पिता फरार.

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक पिता ने बेटे और बहू को गोली मार दी है. गोली मारने के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया है. वहीं घायल बेटे की कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई तो घायल बहू का इलाज जारी है. पुलिस फरार पिता की तलाश में जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि मां के इलाज के लिए जब बेटे ने पैसे नहीं दिए तो गुस्से में आकर पिता ने अपने बेटे और बहू के गोली मार दी.

यह पूरा मामला बिंदकी कोतवाली के सीतापुर गांव का है. जहां पारवारिक कलेश के चलते एक बाप हत्यारा बन गया और अपने ही बहू और बेटे को डबल बैरल बंदूल से गोली मार दी. जिसके बाद घायल पति-पत्नी 1 घंटे तक घर के बाहर पड़े रहे. वहीं बेटे की मौत हो गई तो बहू का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है. सूचना मिलते ही पीआरवी घटनास्थल पर पहूंची और घायलों को लेकर सीएचसी पहुंची.

सीएचसी से दोनों को कानपुर रेफर किया गया. कानपुर में 36 साल के अविनाश पटेल ने दम तोड़ दिया. वहीं पत्नी अभी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही है. हत्यारे पिता का नाम राम खेलावन उर्फ राम विलास है वह अपनी पत्नी मिथलेश के साथ सीतापुर रहते हैं. वहीं उसी मकान के एक हिस्से में उनका बेटा अवनीश और बहू मनीषा रहते है. एक और बेटा है जो सबसे छोटा है वह अपनी पत्नी के साथ कानपुर में रहता है. यह घटना बुधवार की सुबह की है. जब राम विलास ने अपने बड़े बेटे अवनीश से कहा कि अपनी मां के इलाज के लिए और मेरे खर्च के कुछ पैसे दे दो. लेकिन अवनीश ने अपने पिता को रुपए नहीं दिए साथ ही कहा कि उसके लिए जीवन में किया ही क्या है जो रुपये दे.

About the Author

authorimg

Abhijeet ChauhanSub-Editor

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *