Live: चढ़ावा चोरी के सभी आरोपी गिरफ्तार, रामलला का दर्शन करेंगे केजरीवाल
Last Updated:
Ram Mandir Donation Scam Live: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में SIT की 20 दिनों की जांच के बाद बड़ा एक्शन हुआ है. इस मामले में पहली FIR दर्ज करते हुए सभी आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. विवा…और पढ़ें
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा गड़बड़ी मामले मेंआठ आरोपी गिरफ्तार
Ram Mandir Donation Scam Live: अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT जांच की रिपोर्ट के बाद पहली FIR दर्ज की गई है. इस मामले में सभी आठ नामजद आरोपियपन को गिरफ्तार कर लिया गया गई, राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन की तहरीर पर आठ लोगों के विरुद्ध रामजन्मभूमि थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है. FIR में रिटायर्ड बैंककर्मी और गणना प्रभारी सुभाष चंद्र श्रीवास्तव को मुख्य आरोपी बनाया गया है. इसके अलावा अविनाश शुक्ला, करुणेश पांडेय, अनुकल्प मिश्रा, रमाशंकर मिश्रा, लवकुश मिश्रा, मनीष कुमार यादव और राम शंकर यादव टिन्नू का नाम शामिल है. आरोपियों में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा के करीबी भी शामिल हैं. उधर गुरुवार को अयोध्या पहुंचे आम आदमी पार्टी के आयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज रामलला के दर्शन करेंगे. चढ़ावा चोरी के आरोपों के बीच उनके अयोध्या दौरे को सियासत से जोड़ कर देखा जा रहा हैं. राम नादिर दान चोरी की हर अपडेट यहां पढ़ें..
अयोध्या पहुंचे अरविंद केजरीवाल का संत समाज ने किया विरोध
Ayodhya Ram Mandir Daan Chori News: राम नगरी पहुंचे अरविंद केजरीवाल का संत समाज के एक वर्ग ने विरोध किया. सनातन रक्षक दल और पुरोहित समाज ने काला झंडा दिखाने की चेतावनी दी. केजरीवाल के अयोध्या दौरे के विरोध में पुतला दहन की घोषणा भी की. राम मंदिर दर्शन को लेकर संतों और पुरोहितों की बैठक में विरोध का फैसला लिया गया है. विरोधी संतों का दावा केजरीवाल के पूर्व बयानों से आहत है संत समाज. अयोध्या में केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन की भी तैयारी है.