फिरोज, इरफान, फरमान का एनकाउंटर, कोई रेप का आरोपी, तो कोई गोकशी का
Last Updated:
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़, बहराइच और बुलंदशहर जिले में पुलिस ने बदमाशों के एनकाउंटर किए. इस दौरान बदमाशों को गोली लगी, जिन्हें पुलिस ने घायल अवस्था में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.
यूपी पुलिस ने अलग-अलग जिलों में किए कई एनकाउंटर.
लखनऊः उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पुलिस ने कई एनकाउंटर किए. इस दौरान कई इनामी बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. किसी के पास से तमंचा तो किसी के पास से कारतूस बरामद किया गया है. इसी कड़ी में अलीगढ़ जिले में पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी गोकश फरमान को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया. जवां और क्रिमिनल इंटेलीजेंस विंग की संयुक्त कार्रवाई में फरमान को पकड़ा गया है. उसके पास से तमंचा, कारतूस व मोटरसाइकिल बरामद की गई है. आरोपी फरमान पुत्र शाहिद, शाहजमाल क्षेत्र का निवासी है और थाना क्वार्सी में दर्ज गोवध निवारण अधिनियम के मुकदमे में लंबे समय से वांछित चल रहा था.
कौन है गोकश आरोपी फरमान
उसकी गिरफ्तारी के लिए न्यायालय से वारंट जारी था तथा उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था. पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान आरोपी घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया. उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस और एक होंडा साइन मोटरसाइकिल बरामद हुई है. पुलिस ने मुठभेड़ और आर्म्स एक्ट की धाराओं में अलग मुकदमा दर्ज किया है.
कौन है रेप आरोपी इरफान, जिसका पुलिस ने किया एनकाउंटर
वहीं बुलंदशहर में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है. थाना जहांगीराबाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद घटना में प्रयुक्त चाकू की बरामदगी के लिए जंगल ले गई थी. इसी दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की, जिसके जवाब में पुलिस की कार्रवाई में वह घायल हो गया. मामला बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र का है. पुलिस के अनुसार, 22 जून को एक नाबालिग किशोरी को चाकू दिखाकर जबरन दुष्कर्म करने के आरोप में इरफान नामक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था.
बरामदगी के लिए साथ ले गई थी पुलिस, फायरिंग कर भागने लगा था
घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को घटना में प्रयुक्त चाकू की बरामदगी के लिए जंगल में लेकर गई. इसी दौरान आरोपी पुलिस हिरासत से भाग निकला और पुलिस टीम पर अवैध तमंचे से फायरिंग कर दी. पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया. घायल आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद करने का दावा किया है. घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उपचार के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा.
फिरोज का पुलिस ने किया एनकाउंटर
बहराइच के थाना राम गांव पुलिस की बाइक सवार तीन बदमाशों से दो दिन पहले थाना बौंडी इलाके में मुठभेड़ हुई थी, जिसमें जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी थी और उसके दो साथी फरार हो गए थे. पुलिस को सूचना मिली के फरार दो आरोपियों में एक 50, हजार का इनामी जिस पर 50 से अधिक मुकदमे भी दर्ज हैं. वह एकला पुर के पास मौजूद है. पुलिस ने घेरा बंदी कर उसे रुकने को कहा. इस दौरान फिरोज ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया. पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके एक पैर मे गोली लगी है. इसका एक साथी अभी भी फरार है. घायल को पुलिस ने बहराइच के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है. ये सभी चोरी की वारदात को अंजाम देते थे.
About the Author

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें