Public opinion: बलिया में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर सप्लाई से रोक हटी, छोटे व्यवसायी को राहत
Last Updated:
छोले भटूरे रेस्टोरेंट के ऑनर अंकित अग्रवाल ने कहा कि, सरकार ने बहुत अच्छी पहल की है. कमर्शियल सिलेंडर पर जो रोक था, उसे सरकार ने हटा दिया है. इससे छोटे व्यवसाईयों को बहुत राहत मिलेगी. क्योंकि आज के दौर में गैस के बगैर कोई काम हो नहीं सकता है, चाहे वो घर में खाना बनाना हो या फिर रेस्टोरेंट में. हालांकि, उन्होंने सरकार से एक और निवेदन किया कि, गैस सिलेंडर का दाम काम हो जाता तो सोने पर सुहागा हो जाता. बीते दिनों तो बहुत समस्या हुई थी.
बलिया: काफी इंतजार के बाद कारोबारियों और छोटे व्यवसायियों, दुकानदारों के बीच राहत भरी अच्छी खबर सामने आई है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हालात सामान्य होने के बाद कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई पर लगाए गए प्रतिबंध, अब सरकार ने हटा दिए गए हैं. उम्मीद है कि, इसका असर अब स्थानीय बाजारों में भी जल्द देखने को मिल सकता है. होटल, रेस्तरां, ढाबे, मिठाई की दुकानें और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान का विश्वास है कि, सप्लाई सामान्य होने के साथ कमर्शियल गैस की कीमतों में भी राहत मिलेगी. ऐसा होने से परिचालन लागत घटेगी, कारोबार को मजबूती मिलेगी और महंगाई का दबाव भी कम होने से आम उपभोक्ताओं को भी बड़ी राहत मिल सकेगी.
छोटे व्यवसायियों को मिली राहत
छोले भटूरे रेस्टोरेंट के ऑनर अंकित अग्रवाल ने कहा कि, सरकार ने बहुत अच्छी पहल की है. कमर्शियल सिलेंडर पर जो रोक था, उसे सरकार ने हटा दिया है. इससे छोटे व्यवसाईयों को बहुत राहत मिलेगी. क्योंकि आज के दौर में गैस के बगैर कोई काम हो नहीं सकता है, चाहे वो घर में खाना बनाना हो या फिर रेस्टोरेंट में. हालांकि, उन्होंने सरकार से एक और निवेदन किया कि, गैस सिलेंडर का दाम काम हो जाता तो सोने पर सुहागा हो जाता. बीते दिनों तो बहुत समस्या हुई थी. गैस सिलेंडर की वजह से डेढ़ महीने तक इन्होंने अपनी दुकान बंद कर दी थी. लेकिन अब सब कुछ सामान्य हो चुका है.
दुकानदार ओम प्रकाश गुप्ता ने कहा कि, वह लिट्टी, समोसे और मिठाइयां बनाते हैं. बीते दिनों गैस सिलेंडर की किल्लत बहुत थी, लेकिन अब राहत हो गया है. हालांकि, देश पर संकट आता है, तो उसको खेलना भी अपना कर्तव्य है. अब स्थिति ठीक हुई है, तो सरकार से उम्मीद है कि अब गैस सिलेंडर का दाम भी कम होगा और छोटे दुकानदारों को खूब राहत मिलेगी.
मंहगाई से ग्राहक को हो रही परेशानी
ग्राहक अश्वनी कुमार गुप्ता ने कहा कि, गैस सिलेंडर की कीमत थोड़ी बहुत कम हुई है, लेकिन महंगाई के वजह से कस्टमर को तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. अगर महंगाई पर सरकार नियंत्रण करती है, तो बहुत ही राहत मिलेगी. गैस सिलेंडर का दाम बढ़ने से न केवल छोटे दुकानदारों को, बल्कि कस्टमर को भी परेशानी हो रही है. इसलिए सरकारी इसके दामों को धीरे-धीरे कम करें. दुकानदार सोनू वर्मा ने बताया कि, वह नमकीन, लिट्टी और चाय आदि बनाते हैं. पहले गैस सिलेंडर की बहुत किल्लत थी. लेकिन अब धीरे-धीरे समस्या खत्म हो रही है. इन्होंने सरकार से निवेदन किया है कि, पूर्व की स्थिति अगर पुनः सरकार लाती है, तो छोटे दुकानदारों की अनेक समस्याएं दूर हो सकती हैं.
About the Author
मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें