फतेहपुर: नाबालिग प्रेमी-प्रेमिका भागने पर हंगामा, परिजनों ने की पिटाई, वीडियो वायरल
Last Updated:
फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र में रविवार को एक नाबालिग प्रेमी-प्रेमिका के घर से भागने की कोशिश के बाद जमकर हंगामा हो गया. जानकारी के अनुसार, 15 वर्षीय नाबालिग लड़की अपने नाबालिग प्रेमी के साथ घर छोड़कर जा रही थी. दोनों के घर से निकलने की जानकारी मिलते ही परिजनों ने उनका पीछा शुरू कर दिया और गांव के बाहर दोनों को पकड़ लिया.
नाबालिग प्रेमी-प्रेमिका की परिजनो ने की पिटाई
फतेहपुर: जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र में रविवार को एक नाबालिग प्रेमी-प्रेमिका के घर से भागने की कोशिश के बाद जमकर हंगामा हो गया. जानकारी के अनुसार, 15 वर्षीय नाबालिग लड़की अपने नाबालिग प्रेमी के साथ घर छोड़कर जा रही थी. दोनों के घर से निकलने की जानकारी मिलते ही परिजनों ने उनका पीछा शुरू कर दिया और गांव के बाहर दोनों को पकड़ लिया.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, परिजनों ने दोनों को पकड़ने के बाद मौके पर ही उनकी जमकर पिटाई कर दी. पिटाई के दौरान नाबालिग लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घायल प्रेमी की हालत खराब होने पर नाबालिग प्रेमिका उसे पानी पिलाती नजर आई। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों की भारी भीड़ जुट गई और घटना का वीडियो भी किसी ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
कई वर्षों से चल रहा था प्रेम प्रसंग
बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पिछले कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. परिजनों को जब दोनों के घर से भागने की जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत उनकी तलाश शुरू कर दी. गांव के बाहर पकड़ने के बाद विवाद बढ़ गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया. घटना की सूचना मिलने पर खखरेरू थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और दोनों नाबालिगों को अपने साथ थाने ले गई. घायल लड़के की चिकित्सकीय जांच कराए जाने की भी जानकारी सामने आई है. पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है. दोनों पक्षों के परिजनों से पूछताछ की जा रही है और घटना के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
चूंकि मामला नाबालिग लड़का और नाबालिग लड़की से जुड़ा है, इसलिए पुलिस बाल संरक्षण से जुड़े प्रावधानों को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई कर रही है.फिलहाल खखरेरू थाना पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है. घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और पुलिस लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा जांच पूरी होने तक संयम बनाए रखने की अपील कर रही है.
About the Author

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें