गले में पीला गमछा, हाथ में छड़ी लेकर SP ऑफिस पहुंची महिला, नाम सुनते ही पुलिस के उड़े होश

0
गले में पीला गमछा, हाथ में छड़ी लेकर SP ऑफिस पहुंची महिला, नाम सुनते ही पुलिस के उड़े होश


Agency:News18Hindi

Last Updated:

कानपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने एसपी आफिस पहुंचकर जमकर हंगामा किया. महिला अपने गले में पीले रंग का गमछा पहने हुई थी. जबकि उसके हाथों में पार्टी का चुनाव चिह्न के रूप में ‘छड़ी’…और पढ़ें

कानपुर से गजब मामला सामने आया है.

हाइलाइट्स

  • कानपुर में महिला ने एसपी कार्यालय में हंगामा किया।
  • महिला ने पीला गमछा और पार्टी का चुनाव चिह्न छड़ी लिया।
  • पुलिस ने महिला और चार समर्थकों को गिरफ्तार किया।

कानपुर देहात. सुहेलदेव पार्टी की महिला नेता और पूर्व दस्यु सुंदरी सीमा यादव ने शराब के नशे में एसपी कार्यालय में हंगामा किया. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के बयान से प्रभावित होकर सीमा ने यह कदम उठाया. राजभर ने हाल ही में कहा था कि पीला गमछा पहनकर थाने में घुसकर अपना रौब दिखाओ. इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया हुई थी. उनके इस बयान पर विपक्ष ने जमकर बवाल काटा था. हालांकि उनके समर्थक ऐसे बयानों से खुश थे और अब तो हद ही हो गई. उनकी पार्टी की महिला नेता ने नशे में जमकर हंगामा किया है.

पुलिस अफसरों ने बताया कि पूर्व दस्यु सुंदरी सीमा यादव गले में पीले रंग का गमछा पहनकर और सुहेलदेव पार्टी का चुनाव चिह्न ‘छड़ी’ लेकर एसपी के ऑफिस पहुंचती थीं. यहां उन्‍होंने पुलिस कर्मियों को गंदी-गंदी गालियां दीं और धमकाया भी. सीमा यादव पीला गमछा पहने और पार्टी का चुनाव चिह्न छड़ी लेकर अपने समर्थकों के साथ एसपी कार्यालय पहुंची. वहां उन्होंने जमकर शोर मचाया और पुलिस अधिकारियों से गाली-गलौज भी की. सिपाही से लेकर सीओ तक, किसी को भी नहीं बख्शा. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए महिला सीओ प्रिया सिंह को हस्तक्षेप करना पड़ा.

शराब का नशा कुछ ज्‍यादा हो गया था, सीमा समझ नहीं पाई
जांच में पता चला कि सीमा नशे की हालत में थी. पुलिस ने सीमा के साथ उनके चार समर्थकों को भी गिरफ्तार कर लिया. सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है. गौरतलब है कि सीमा यादव कुछ समय पहले ही जेल से रिहा हुई थी.

homeuttar-pradesh

गले में पीला गमछा, हाथ में छड़ी लेकर SP ऑफिस पहुंची महिला, पुलिस के उड़े होश



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *