दो बहनों ने लिव-इन पार्टनर को उतारा मौत के घाट, आत्महत्या दिखाने की साजिश

0
दो बहनों ने लिव-इन पार्टनर को उतारा मौत के घाट, आत्महत्या दिखाने की साजिश


Last Updated:

Ghaziabad News: यूपी के गाजियाबाद में लिव-इन में रहने वाली एक महिला ने अपने पार्टनर की हत्या कर दी और इसे आत्महत्या दिखाने की कोशिश की गई. लेकिन पुलिस ने जांच तक महज 12 घंटों में हत्या का खुलासा कर दिया.

Zoom

लिव-इन पार्टनर मर्डर का खुलासा

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित ट्रोनिका सिटी में एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है. यहां एक महिला ने अपनी सगी बहन के साथ मिलकर अपने लिव-इन पार्टनर की बेरहमी से हत्या कर दी. हत्या के बाद इसे आत्महत्या दिखाने की पूरी साजिश रची गई, लेकिन पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर पूरे मामले का खुलासा कर दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया.

पूरी घटना गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र की है. मृतक जाकिर अपनी लिव-इन पार्टनर किरण के साथ रह रहा था. पुलिस के मुताबिक, किरण को शक था कि जाकिर उसकी 13 वर्षीय बेटी पर गलत नजर रखता है. इसी शक के चलते उसने अपनी सगी बहन कदिश को बुलाकर हत्या की साजिश रची.

हत्या को आत्महत्या दिखाने की कोशिश
योजना के तहत पहले बच्चों को ओला कैब में बैठाकर घर से बाहर भेजा गया. इसके बाद किरण ने डंडे से जाकिर के सिर पर वार कर उसे बेहोश कर दिया. फिर दोनों बहनों ने गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद दोनों ने सबूत मिटाने की कोशिश की. हत्या में इस्तेमाल डंडे को छत पर पानी की टंकी के पीछे छिपा दिया गया और गमछे को पंखे से बांधकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई.

12 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा
इसके बाद परिजनों और आसपास के लोगों को बताया गया कि जाकिर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. मामले की गंभीरता को देखते हुए ट्रोनिका सिटी पुलिस ने सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज और मैनुअल इनपुट की मदद से जांच शुरू की. महज 12 घंटे के भीतर पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए दोनों आरोपी बहनों, किरण और कदिश को गिरफ्तार कर लिया. उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा और गमछा भी बरामद कर लिया गया.

About the Author

authorimg

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *