UP चुनाव 2027 से पहले सपा में पड़ी फूट! मुख्य सचेतक कमाल अख्तर ने दिया इस्तीफा
Last Updated:
Lucknow News: समाजवादी पार्टी के मुरादाबाद की कांठ सीट से विधायक कमाल अख्तर ने विधानमंडल के मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा दे दिया है. उनके इस्तीफे के बाद सपा विधानमंडल दल में नई राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. हाल के दिनों में सपा सांसद रुचि वीरा के साथ कमाल अख्तर का विवाद भी चर्चा में रहा था.
कमाल अख्तर.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी के भीतर राजनीतिक हलचल तेज होती दिखाई दे रही है. पार्टी के वरिष्ठ नेता और मुरादाबाद की कांठ सीट से विधायक कमाल अख्तर ने विधानमंडल के मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा दे दिया है. उनके इस कदम ने सियासी गलियारों में कई तरह की चर्चाओं को जन्म दे दिया है.
कमाल अख्तर का इस्तीफा ऐसे समय आया है, जब हाल ही में उनका सपा सांसद रुचि वीरा के साथ विवाद भी सुर्खियों में रहा था. हालांकि, उन्होंने इस्तीफे की वजह सार्वजनिक नहीं की है और पार्टी की ओर से भी इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है.
इस्तीफे के बाद विपक्षी दल इसे सपा में अंदरूनी मतभेदों से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि पार्टी सूत्रों का कहना है कि जल्द ही मुख्य सचेतक पद पर नए नेता की नियुक्ति की जाएगी. ऐसे में 2027 के चुनाव से पहले सपा के भीतर यह घटनाक्रम राजनीतिक चर्चाओं का विषय बन गया है.
About the Author

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…और पढ़ें