गोरखपुर में बनेगी ₹18 करोड़ की मॉडर्न रोड, तारामंडल की तरफ दिखेगा नया मॉडल

0
गोरखपुर में बनेगी ₹18 करोड़ की मॉडर्न रोड, तारामंडल की तरफ दिखेगा नया मॉडल


Last Updated:

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘भव्य गोरखपुर-दिव्य गोरखपुर’ के विजन को रफ्तार देते हुए गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) शहर में रोड इंफ्रास्ट्रक्चर का एक बिल्कुल नया और आधुनिक मॉडल पेश करने जा रहा है. शहर के इंटरनल रोड इंफ्रास्ट्रक्चर को चमकाने के लिए करीब 18 करोड़ रुपये की लागत से 1.8 किलोमीटर लंबी देश की अत्याधुनिक ‘मॉडर्न रोड’ बनाई जाएगी. चंपा देवी पार्क से तारामंडल के बीच बनने वाली यह सड़क न केवल टिकाऊ और सुविधाजनक होगी, बल्कि अपनी शानदार ग्रीनरी, ड्रेनेज सिस्टम और सांस्कृतिक खूबसूरती से पूर्वांचल के विकास का नया चेहरा बनेगी. इसके लिए टेंडर जारी हो चुका है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है.

Zoom

गोरखपुर: योगी सरकार की मंशा के अनुरूप जीडीए (गोरखपुर विकास प्राधिकरण) रोड इंफ्रास्ट्रक्चर का नया मॉडल देने जा रहा है. ‘मॉडर्न रोड’ का यह मॉडल टिकाऊ, सुविधाजनक होने के साथ ही डिजाइन के लिहाज से लचीला और देखने में ग्रीनरी से युक्त अत्यंत आकर्षक होगा. जीडीए के स्तर पर मॉडल प्रोजेक्ट के रूप में मॉडर्न रोड बनाने की शुरुआत करीब दो किमी लंबाई में चंपा देवी पार्क मैदान के पास से तारामंडल के बीच होने जा रही है. इस मॉडर्न रोड के निर्माण पर करीब 18 करोड़ रुपये की लागत आएगी. मॉडर्न रोड के लिए टेंडर निकाला जा चुका है, निर्माण जल्द ही शुरू होगा.

9 सालों में बदली गोरखपुर की सूरत, अब इंटरनल कनेक्टिविटी पर जोर
योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद बीते नौ सालों में गोरखपुर में रोड कनेक्टिविटी शानदार तरीके से विकसित हुई है. सड़कों का जाल बिछने की श्रृंखला में जीडीए शहर के इंटरनल रोड इंफ्रास्ट्रक्चर को एक बिल्कुल नया और आधुनिक रूप देने जा रहा है. इस मॉडल के तहत मॉडर्न रोड का निर्माण केवल कनेक्टिविटी के लिए नहीं, बल्कि शहर की खूबसूरती और आधुनिक सुविधाओं को ध्यान में रखकर किया जा रहा है. जीडीए के उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल बताते हैं कि मॉडल मॉडर्न रोड के लिए चंपा देवी पार्क के सामने (गोरक्ष एंक्लेव) से लेकर तारामंडल तक की सड़क का चयन किया गया है. इसकी लंबाई 1.8 किमी है.

जलभराव से मिलेगी मुक्ति, जरूरत के हिसाब से एडजस्ट होगी चौड़ाई
जीडीए उपाध्यक्ष के अनुसार मॉडल मॉडर्न रोड की एक खासियत यह होगी कि इसकी चौड़ाई जरूरत के हिसाब से समायोजित की जाएगी. मॉडर्न रोड की चौड़ाई अलग-अलग जगह 12 मीटर से 24 मीटर तक होगी. इस रोड पर जलभराव न होना भी सुनिश्चित किया जाएगा. इंजीनियरिंग के आधुनिक मानकों को अपनाते हुए सड़क ढलाऊदार तो बनेगी, जलनिकासी के लिए दोनों तरफ एक-एक मीटर चौड़ा कवर्ड नाला भी बनाया जाएगा.

फुटपाथ, स्कल्पचर और ऑर्नामेंटल लाइट्स से बढ़ेगी शहर की शोभा
मॉडर्न रोड पर पैदल चलने वालों की सहूलियत के लिए आकर्षक फुटपाथ का निर्माण होगा. इसके साथ ही राहगीरों को सुखद अहसास देने के लिए सड़क के किनारे जगह-जगह आकर्षक और सुंदर मूर्तियां (स्कल्पचर) लगाई जाएंगी, जो गोरखपुर की विरासत तथा सांस्कृतिक पहचान को भी दर्शाएंगी. सड़क के किनारे ग्रीनरी और ऑर्नामेंटल लाइट्स सुंदरता में चार चांद लगाने वाली होंगी. इस प्रोजेक्ट की सबसे खास बात यह है कि इसे सिर्फ एक रोड के रूप में नहीं, बल्कि शहर के भविष्य, आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम और सौंदर्यीकरण को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.

‘भव्य गोरखपुर-दिव्य गोरखपुर’ के विजन को धरातल पर उतारने की तैयारी: अभिनव गोपाल
जीडीए के उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल का कहना है कि मुख्यमंत्री जी के ‘भव्य गोरखपुर-दिव्य गोरखपुर’ के विजन को धरातल पर उतारने की दिशा में मॉडर्न रोड की परियोजना को धरातल पर उतारने की तैयारी की जा रही है. उनका प्रयास है कि यह मॉडर्न रोड आने वाले समय में पूर्वांचल के अन्य शहरों के लिए भी नजीर बने. इसमें इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के साथ अर्बन प्लानिंग और सौंदर्यीकरण का ऐसा बेहतरीन संयोजन देखने को मिलेगा.

About the Author

authorimg

Rahul Goel

राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *