गजनवी से लेकर वैदिक काल तक के आए प्रश्न, अभ्यर्थियों ने बताया कैसा था लेवल

0
गजनवी से लेकर वैदिक काल तक के आए प्रश्न, अभ्यर्थियों ने बताया कैसा था लेवल


Last Updated:

UPTET 2026 Exam: यूपीटीईटी (UPTET) परीक्षा का पहला दिन शांतिपूर्वक संपन्न हुआ. परीक्षा में मोहम्मद गजनवी, वैदिक काल, मौर्य शासन और बौद्ध धर्म से जुड़े ऐतिहासिक सवाल पूछे गए. केंद्र से बाहर निकले मिर्जापुर, सोनभद्र और बनारस के अभ्यर्थियों के अनुसार, पेपर का ओवरऑल स्तर औसत रहा. जहां गणित, हिंदी और अंग्रेजी के प्रश्न बेहद सामान्य और आसान थे, वहीं इतिहास और सोशल साइंस के घटनाक्रमों ने थोड़ा उलझाया. अच्छी तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को बेहतर कटऑफ और शानदार स्कोर की उम्मीद है.

UPTET 2026 Exam: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) का पहला दिन राज्य भर में पूरी तरह शांतिपूर्वक संपन्न हो गया. इस बार के प्रश्नपत्र में मोहम्मद गजनवी से लेकर वैदिक काल और मौर्य शासन से लेकर बौद्ध धर्म तक से जुड़े गहरे ऐतिहासिक सवाल पूछे गए, जिसने कई अभ्यर्थियों को सोचने पर मजबूर कर दिया. परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकले छात्रों की मानें तो पेपर का ओवरऑल स्तर औसत यानी सामान्य रहा. जहां गणित और अंग्रेजी के सवालों ने अभ्यर्थियों को राहत दी, वहीं इतिहास के पोर्शन में समय प्रबंधन को लेकर थोड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा.

इतिहास के घटनाक्रमों में लगा ज्यादा समय
परीक्षा देने के बाद बाहर निकले छात्रों ने बताया कि सवाल बेहद ही औसत पूछे गए थे. गणित और अंग्रेजी के सवालों में बिल्कुल ही कठिनाई नहीं हुई. इतिहास के सवालों में थोड़ी दिक्कतें हुईं. पुराने इतिहास से जुड़े घटनाक्रम पूछे गए थे, जिस वजह से थोड़ा समय ज्यादा लगा. कुछ छात्रों ने कहा कि समय कम होने की वजह से वे सवालों को हल नहीं कर पाए.

सोनभद्र की सौम्या बोलीं- हाई जा सकती है कटऑफ
सोनभद्र से आईं सौम्या ने बताया कि इस बार के प्रश्न पत्र में सवाल बेहद ही सरल पूछे गए थे. यूं कह लीजिए कि सारे सवालों को हमने हल किया है. बात अगर कठिन की करेंगे तो कुछ सवाल गणित के हार्ड (कठिन) थे, बाकी अन्य सवाल बेहद ही सामान्य थे. हिंदी व अंग्रेजी के सारे प्रश्नों को हमने सॉल्व किया है. जिन बच्चों ने अच्छे से तैयारी की होगी, उनका बेहतर कट ऑफ बनने की उम्मीद है. हम पहले से ही टीचर हैं. हमने अच्छे से तैयारी की हुई थी और इस बार जो प्रश्न पत्र आया हुआ है, उससे लग रहा है कि कटऑफ बेहद ऊपर जाएगा. सारे बच्चे इस बार पास होते हुए नजर आएंगे.

अनुमानित था पेपर, बनारस के गौरव को इतिहास में हुई परेशानी
वहीं, खुशी चौधरी ने बताया कि पेपर अनुमानित ही आया हुआ था. हम लोगों ने तैयारी की हुई थी. हालांकि, तैयारी से कम ही सवाल पूछे गए थे. कुछ सवाल ऐसे आए हुए थे, जिसमें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. इस बार अच्छे नंबर आने की उम्मीद है. बहुत ज्यादा कठिन सवाल परीक्षा में नहीं पूछे गए थे. बनारस से आए गौरव केसरी ने बताया कि इतिहास से जुड़े सवालों में परेशानी हुई. अन्य सवाल बेहद ही सामान्य थे, उन्हें हल करने में दिक्कत नहीं हुई. पेपर सामान्य था, बहुत ज्यादा कठिन नहीं बनाया गया था.

सिलेबस से कम आए सवाल, सोशल साइंस ने कराया इंतजार
रोशनी ने बताया कि जो सिलेबस बताए गए थे, उससे बेहद कम ही सवाल पूछे गए थे. हम लोगों ने प्रॉपर तैयारी की हुई थी. सोशल साइंस के सवालों में थोड़ी परेशानी हुई. अन्य सवालों को हमने बेहद ही सामान्य तरीके से हल किया. कुल मिलाकर सामान्य पेपर आया हुआ था, किसी भी छात्र को ज्यादा परेशानी नहीं हुई होगी.

About the Author

Rahul Goel

राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *