पेपर लीक व गलत पेपर खुलने से नहीं होंगी परीक्षार्थियों को परेशानी, केंद्र पर मौजूद रहेंगे एडिशनल पेपर

0
पेपर लीक व गलत पेपर खुलने से नहीं होंगी परीक्षार्थियों को परेशानी, केंद्र पर मौजूद रहेंगे एडिशनल पेपर


Agency:News18 Uttar Pradesh

Last Updated:

24 फरवरी 2025 से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षाओं को लेकर अबकी बार माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा काफी बेहतर इंतजाम किए गए. पहली बार बोर्ड परीक्षाओं पर ही अलग से एडिशनल पेपर की संख्या मौजूद रहेगी.

X

सांकेतिक फोटो

मेरठ: माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू हो रही है. परीक्षाओं को सकुशल संपन्न कराने के लिए एक तरफ जहां माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा तैयारी पूरी कर ली गई है. वहीं स्टूडेंट्स भी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी में लगे हुए हैं जिससे अच्छे अंक आए. इसी कड़ी में‌ हर वर्ष परीक्षाओं के दौरान देखने को मिलता था कि प्रदेश भर में कहीं से भी गलत पेपर खुल गया, तो अनेकों प्रकार की चर्चाएं देखने को मिलती थी. जिसके बाद मुख्यालय से नया परीक्षा पेपर भेजा जाता था. जिससे परीक्षा देरी होती थी, लेकिन अबकी बार इन नियमों में बदलाव कर दिया गया है.

पहली बार केंद्र पर मौजूद रहेंगे एडिशनल पेपर 

माध्यमिक शिक्षा परिषद मेरठ मंडल प्रथम संयुक्त शिक्षक निदेशक ओंकार शुक्ला द्वारा बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद के दिशा निर्देश अनुसार सभी परीक्षा केंद्र पर एडिशनल पेपर सेट उपलब्ध कराए जाएंगे. जिसमें संबंधित थानाध्यक्ष को भी जिम्मेदारी सौंप गई है जिनकी देखरेख में यह पेपर सेट रहेंगे. उन्होंने बताया कि अगर किसी भी परीक्षा केंद्र पर एडिशनल पेपर की आवश्यकता पड़ती है, तब माध्यमिक शिक्षा सचिव को अवगत कराया जाएगा. उनके दिशा निर्देश अनुसार ही थाना अध्यक्ष एवं संबंधित टीम के समक्ष इस पेपर को खोलते हुए वितरण किया जाएगा. उन्होंने बताया कि
इसका उद्देश्य यही है कि परीक्षाओं में किसी भी प्रकार से छात्र-छात्राओं को दिक्कत का सामना करना ना पड़े.

पेपर की रहेगी विशेष तौर पर सुरक्षा 

संयुक्त शिक्षा निदेशक मेरठ मंडल ओंकार शुक्ला के अनुसार परीक्षा पेपर को लेकर विशेष तौर पर सावधानी भी बरती जाएगी. इसके लिए परीक्षा केंद्र पर खास तौर पर अलग से अलमारी रखी गई है. इसमें भी डबल लॉकर की व्यवस्था की गई है. साथ ही पुलिस को एडिशनल पेपर की सुरक्षा करने की जिम्मेदारी दी गई है. इतना ही नहीं सीसीटीवी एवं अन्य माध्यम से भी पेपर सेट पर नजर रखी जाएगी.
बताते चलें कि इसका फायदा परीक्षार्थियों को मिल सकेगा, क्योंकि कई बार देखने को मिलता है कि गलत पेपर खुलने के कारण छात्रों के पेपर प्रक्रिया में विलंब हो जाता है, लेकिन अब विलंब नहीं होगा.

homeuttar-pradesh

पेपर लीक व गलत पेपर खुलने से नहीं होंगी परीक्षार्थियों को परेशानी, पढ़ें खबर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *