यूपी के इस शहर में हैं पैगंबर मोहम्मद के पवित्र पैरों के निशान, आस्था और इतिहास से जुड़ा खास स्थल

0
यूपी के इस शहर में हैं पैगंबर मोहम्मद के पवित्र पैरों के निशान, आस्था और इतिहास से जुड़ा खास स्थल


Agency:News18 Uttar Pradesh

Last Updated:

बहराइच में दरगाह शरीफ के पास स्थित ‘कदम रसूल’ पर हजरत मोहम्मद साहब के हाथ-पैर के निशान हैं. तुगलक शासनकाल में बना यह स्थल श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र है.

X

बहराइच का प्रसिद्ध कदम रसूल!

हाइलाइट्स

  • बहराइच में ‘कदम रसूल’ पर पैगंबर मोहम्मद के निशान हैं
  • तुगलक शासनकाल में ‘कदम रसूल’ का निर्माण हुआ
  • हर गुरुवार और शुक्रवार को श्रद्धालु यहां आते हैं

बहराइच: जिले में दरगाह शरीफ के पास स्थित ‘कदम रसूल’ एक ऐसा पवित्र स्थान है, जहां मुस्लिम धर्म के आखिरी पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के हाथ और पैर के निशान आज भी मौजूद हैं. हर गुरुवार और शुक्रवार को यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं और अपनी मुरादें मांगते हैं.

कैसे पड़ा ‘कदम रसूल’ नाम?
कदम रसूल, सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह पर स्थित एक प्रसिद्ध स्थल है. कहा जाता है कि यहां एक पत्थर पर पैगंबर मोहम्मद साहब के हाथ और पैरों के निशान उकेरे गए हैं. दरगाह शरीफ जाने वाले श्रद्धालु सबसे पहले इसी स्थान पर आकर सलामी देते हैं और फिर मजार शरीफ की ओर बढ़ते हैं.

तुगलक शासनकाल में बनी थी यह जगह
इतिहास के अनुसार, तुगलक वंश के सुल्तान फिरोजशाह तुगलक के शासनकाल में इस स्थान का निर्माण कराया गया था. पहले इसे आरामगाह बनाया गया था, लेकिन बाद में इसे पवित्र स्थल में बदल दिया गया. माना जाता है कि फिरोजशाह तुगलक ने बाहर से पैगंबर मोहम्मद साहब के पद चिन्ह मंगवाकर यहां स्थापित किए, जिसके बाद से ही यह स्थल श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र बन गया.

श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र
हर गुरुवार और शुक्रवार को यहां भारी संख्या में लोग पहुंचते हैं और माथा टेककर दुआ मांगते हैं. यहां का वातावरण बेहद शांत और आध्यात्मिक होता है, जो लोगों के मन को सुकून देता है. कई श्रद्धालु यहां आकर घंटों समय बिताते हैं और इस पवित्र स्थल की शांति का अनुभव करते हैं.

homeuttar-pradesh

यूपी के इस शहर में हैं पैगंबर मोहम्मद के पवित्र पैरों के निशान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *