किस कागज पर नहीं कराए गए चंपतराय के हस्ताक्षर? इस्तीफे के बाद चंपत राय ने तोड़ी चुप्पी
Last Updated:
अयोध्या: राम मंदिर के दानपात्र मामले में पूर्व महासचिव चंपत राय ने एक और बड़ा बयान दिया है. उन्होंने एक पत्र लिखकर कई अहम सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि जिस दिशा-निर्देश (गाइडलाइन) का हवाला दिया जा रहा है, उससे उनका कोई लेना-देना नहीं है और वह उसे पूरी तरह खारिज करते हैं.
चंपत राय ने अपने पत्र में लिखा कि जांच एजेंसियों के रिकॉर्ड में 6 फरवरी 2025 का एक दस्तावेज मौजूद है, जिसमें दान की गिनती की प्रक्रिया तय करने की बात कही गई है. इस दस्तावेज पर ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र और भारतीय स्टेट बैंक, अयोध्या शाखा के मुख्य प्रबंधक गोविंद मिश्र के हस्ताक्षर हैं. लेकिन इस पर उनके हस्ताक्षर नहीं हैं और न ही उन्होंने कभी इसे मंजूरी दी. इसलिए वह इस दस्तावेज को स्वीकार नहीं करते.
यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…