आजम खान को राहत मिलेगी या बढ़ेंगी मुश्किलें? 18 जुलाई को आएगा फैसला

0
आजम खान को राहत मिलेगी या बढ़ेंगी मुश्किलें? 18 जुलाई को आएगा फैसला


Last Updated:

Rampur Latest News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ सकती हैं. 2019 के कथित भड़काऊ भाषण मामले में निचली अदालत के फैसले के खिलाफ दायर अपील पर सुनवाई पूरी हो चुकी है. अब एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट 18 जुलाई को अपना फैसला सुना सकती है.

Zoom

आजम खान.

रामपुर: यूपी के रामपुर में साल 2019 के कथित भड़काऊ भाषण मामले में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान से जुड़ी अहम सुनवाई पूरी हो गई है. एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में दोनों पक्षों की बहस पूरी होने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. अब इस मामले में 18 जुलाई को फैसला सुनाया जा सकता है.

यह मामला 2 अप्रैल 2019 को दर्ज हुआ था. आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता फैसल लाला ने शहर कोतवाली में आजम खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था. आरोप था कि 29 मार्च 2019 को सपा कार्यालय में दिए गए भाषण के दौरान आजम खान ने तत्कालीन डीएम और अन्य अधिकारियों के खिलाफ लोगों को भड़काने वाली बातें कही थीं.

शिकायत में कहा गया था कि आजम खान ने अपने भाषण में अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि ये अधिकारी रामपुर को खून से नहलाना चाहते हैं. उन्होंने यह भी कहा था कि जिन-जिन जिलों में ये अधिकारी रहे हैं, वहां कमजोर लोगों पर अत्याचार हुए हैं.

इसी मामले में आजम खान के खिलाफ चुनाव आचार संहिता और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था. मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में हुई थी, जहां 18 दिसंबर 2025 को सबूतों के अभाव में उन्हें बरी कर दिया गया था.

About the Author

authorimg

Abhijeet ChauhanSub-Editor

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *