‘क्या अखिलेश यादव हिंदू नहीं हैं, वह कृष्ण भक्त नहीं हैं’; मुस्लिम सपा नेता ने क्यों कहा?
Last Updated:
Samajwadi Party News: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से मुलाकात के बाद से राजनीतिक बयानबाजी जारी है. बीजेपी ने आरोप लगाया है कि अखिलेश यादव चुनावी हिंदू हैं. इस आरोप का जवाब देने के लिए सपा के बड़े मुस्लिम नेता और मुरादाबाद से पूर्व सांसद एसटी हसन मीडिया के सामने देने आए. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव उन लोगों से ज्यादा अच्छे हिंदू हैं.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बचाव करने के लिए सपा के पूर्व सांसद एसटी हसन सामने आए.
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद और पार्टी के बड़े मुस्लिम नेता डॉक्टर एसटी हसन ने गुरुवार को कहा कि क्या अखिलेश यादव हिंदू नहीं हैं, क्या अखिलेश यादव कृष्ण भक्त नहीं हैं. अखिलेश यादव उन लोगों से ज्यादा बड़े हिंदू हैं और उनसे ज्यादा अच्छे हिंदू हैं. अखिलेश यादव कभी किसी की दिलादारी नहीं करते और वह हर दुखियारे का आंसू पोछते हैं. सनातन की तो यही पहचान है. सपा अध्यक्ष जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से अखिलेश यादव की मुलाकात पर बीजेपी नेताओं की ओर से सवाल उठाए जाने पर एसटी हसन लखनऊ में जवाब दे रहे थे.
‘डिमेंशिया से ग्रसित हैं डोनाल्ड ट्रंप’
अमेरिकी राष्ट्रपति की ओर से यह कहा जाना कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान के युद्ध को रुकवाया है. अगर वह ऐसा नहीं करते तो दोनों देशों के बीच परमाणु युद्ध हो सकता था. इसपर सपा के बड़े मुस्लिम नेता एसटी हसन ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप को डिमेंशिया हो गया है. उनके देश के लोग कह रहे हैं कि वह कब क्या बोलते हैं उन्हें ही पता नहीं है. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि भारत की मौजूदा सरकार में शामिल लोगों की अमेरिका कौन सी नस दबा रखा है जो वह इस तरह से देश की बदनामी करवा रहे हैं. कभी अमेरिका हमें रूस से एक महीने तेल खरीदने की मोहलत देता है तो भी प्रधानमंत्री इसपर कुछ नहीं बोलते हैं.
अयोध्या राम मंदिर दान चोरी मामले में गिरफ्तार हुए टुन्नू यादव के साथ अखिलेश यादव की रिश्ते होने के बीजेपी की ओर से लगाए जा रहे आरोपों पर एसटी हसन ने कहा कि वे बस जांच को भटकाने की कोशिश कर रहे हैं. इस मामले की जांच तमाम दलों के सांसदों और सुप्रीम कोर्ट के जजों की टीम बनाकर की जानी चाहिए.
About the Author
अभिषेक कुमार News18 की डिजिटल टीम में बतौर एसोसिएट एडिटर काम कर रहे हैं. वे यहां बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तसीगढ़, उत्तराखंड की राजनीति, क्राइम समेत तमाम समसामयिक मुद्दों पर लिखते …और पढ़ें