कांग्रेस-SP जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा का पाठ करवा पाएंगे? अयोध्या में गरजे CM योगी
Last Updated:
Yogi Adityanath Ayodhya Visit : सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर सवाल उठाते कहा कि अयोध्या में हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़ने का ये पाप क्यों करवाया गया था? उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने भगवान राम के मंदिर का भव्य निर्माण किया. हम लोगों ने अयोध्या को स्वच्छ और सुंदर बनाया है. यहां घाटों की लंबी सीरीज तैयार करवाई गई है.
अयोध्या में सीएम योगी आदित्यनाथ ने रैली को संबोधित किया.
अयोध्या राम मंदिर दान चोरी मामले के बाद पहली बार राम नगरी पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने 432 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी. बीकापुर में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि आज अयोध्या पूरी तरह से चमक गई हैं. पहले यहां ना सड़क, बिजली ना पानी की अच्छी व्यवस्था थी. श्रद्धालु यह सब देखते रहते थे. जो लोग आस्था की बात करते हैं, इन्होंने तो पवित्र हनुमानगढ़ी में नजाम पढ़वाने का काम भी किया था. कल्पना कीजिए क्या कोई जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा का पाठ करवा पाएंगे. क्या कांग्रेस या सपा ऐसा कर पाएगी.
सीएम योगी ने कहा कि जब मंशा साफ हो तो कार्य अपने आप होते हैं. नीति स्पष्ट हो तो नियंता अपने आप सहयोग करता है. आज वह अयोध्या में दिखाई देता है. प्रभु श्रीराम की कृपा और पवनसुत हनुमान जी का भी असीम आशीर्वाद जब प्राप्त होता है तो अयोध्या के सारे काम अपने आप बढ़ते दिखाई देते हैं. कोई सोचता था, अयोध्या में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन पाएगा? ये समाजवादी पार्टी के लोग विरोध करते थे. एयरपोर्ट के नाम पर गुमराह करते थे. आज महर्षि वाल्मीकि के नाम पर अयोध्या इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश के सभी प्रमुख शहरों के साथ जुड़ चुका है.
उन्होंने कहा कि आज अयोध्या का जो विरोध कांग्रेस, समाजवादी पार्टी के लोग कर रहे हैं, वो इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि वे ये सभी काम नहीं कर पाए, जो हमने किए. अयोध्या में रैन बसेरा निषादराज गृह के नाम पर हो गया. उनको यही बुरा लगता है कि निषादराज के नाम पर वो नहीं कर पाए. श्रृंगवेरपुर में भगवान राम और निषादराज के मिलन की भव्य प्रतिमा बनवाई गई. जिसको ये लोग वक़्फ़ के नाम पर कब्जा करवा रहे थे.
About the Author

I currently serve as a Senior Assistant Editor at News18 Hindi, leading State & Local18 operations across Uttar Pradesh, Uttarakhand, Delhi, Himachal Pradesh and Haryana. With over 17 years of experience in jou…और पढ़ें