23 औरतें, 5 मर्द, कई कमरे… गाजियाबाद में चल रहा था गंदा काम, मुखबिर ने बिगाड़ा गैंग का ख
Last Updated:
Ghaziabad News: दिल्ली से सटे गाजियाबाद के इंदिरापुरम में पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए 23 औरतों का रेस्क्यू किया. वहीं मौके पर मौजूद पांच ग्राहकों को भी गिरफ्तार कर लिया. साथ ही एक कर्मचारी भी पकड़ा गया है.
गाजियाबाद में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़.
गाजियाबादः उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के इंदिारपुरम इलाके में अवैध देह व्यापार सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने 23 महिलाओं को पकड़ा. साथ ही 5 ग्राहक सहित 6 लोग भी पकड़े गए हैं. इंदिरापुरम पुलिस ने बताया कि शनिवार की शाम को उन्हें मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि वैशाली सेक्टर 4 के एक कमर्शियल कॉम्पलेक्स के थर्ड फ्लोर पर कुछ अवैध गतिविधियां की जा रही हैं. इस बात की सूचना मिलते ही एसीपी और थाना कौशाम्बी पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा वहां पर छापेमारी की. इस दौरान 23 महिलाओं का रेस्कयू किया गया तथा मौके से 5 ग्राहक और 1 कर्मचारी को पकड़ा गया है. साथ ही मौके से कुछ अवैधानिक चीजें भी बरामद की गई हैं.
धड़ल्ले से चल रहा था देह व्यापार
सम्पूर्ण कार्यवाही के सम्बन्ध मे थाना कौशाम्बी पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया है. अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है. बता दें कि इंदिरापुरम के एसीपी सुर्यबली के नेतृत्व में कौशांबी थाना पुलिस ने वैशाली सेक्टर-4 स्थित एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में छापेमारी कर देह व्यापार से जुड़े अवैध रैकेट का भंडाफोड़ किया.
पुलिस कर रही है आगे की कार्रवाई
कार्रवाई के दौरान 23 महिलाओं को रेस्क्यू किया गया. जबकि मौके से 5 ग्राहकों और एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है. इस मामले में थाना कौशांबी पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.
About the Author

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें