70 की स्पीड में थी वंदे भारत, तभी ड्राइवर हो गया बेहोश, फिर बगल में था लोको पायलट उसने…

0
70 की स्पीड में थी वंदे भारत, तभी ड्राइवर हो गया बेहोश, फिर बगल में था लोको पायलट उसने…


Last Updated:

Gorakhpur Patna Vande Bharat Train News: गोरखपुर से वंदे भारत ट्रेन पटना जा रही थी. ट्रेन की स्पीड 70 किलोमीटर प्रति घंटा थी. तभी ट्रेन चला रहा लोको पायलट बेहोश हो गया. इसके बाद वहां मौजूद दूसरे लोक पायलट ने समझदारी देखते हुए ट्रेन को संभाल लिया.

Zoom

गोरखपुर-पटना वंदे भारत ट्रेन हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बची.

गोरखपुरः गोरखपुर-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस में रविवार को बड़ा हादसा होने से बच गया. करीब 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रहे वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के मुख्य लोको पायलट हेमंत अचानक से बेहोश हो गए. हालांकि इस दौरान सहायक लोको पायलट की सूझबूझ से ट्रेन को सुरक्षित उनौला स्टेशन तक पहुंचाया गया. इससे बड़ा हादसा होने से टल गया.

अचानक से बेहोश हो गया लोको पायलट
दरअसल, गोरखपुर-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस रोजाना की तरह रविवार सुबह गोरखपुर जंक्शन से रवाना हुई थी. कैंट स्टेशन पार करते ही मुख्य लोको पायलट की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए. सहायक लोको पायलट ने तुरंत स्थिति को संभालते हुए ट्रेन को उनौला स्टेशन तक पहुंचाया. डॉक्टर ने मुख्य लोको पायलट का प्राथमिक उपचार किया, जिसके बाद उनकी तबीयत में सुधार हुआ और फिर उन्होंने दोबारा ट्रेन की कमान संभाली. हालांकि जैसे ही ट्रेन पिपराइच पहुंची तो उनकी तबीयत फिर खराब हो गई.

दूसरे लोको पायलट और गार्ड को भेजा गया
इसके बाद उन्हें ट्रेन से उतारकर इलाज के लिए भेजा गया और नरकटियागंज बेस रवाना कर दिया गया. फिर दूसरे लोको पायलट, लोको इंस्ट्रक्टर और गार्ड को पिपराइच भेजा गया. नए चालक के पहुंचने के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस को पटना के लिए रवाना किया गया. इस मामले में पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ सुनित कुमार ने बताया कि चालक की तबीयत खराब होने पर लोको पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए ट्रेन को सुरक्षित स्टेशन पर रोका.

About the Author

authorimg

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *