Meerut: व्हाट्सएप से लड़कियां, ड्रीम हॉलीडे होटल में जमकर रंगरेलियां, मेरठ में देह व्यापार

0
Meerut: व्हाट्सएप से लड़कियां, ड्रीम हॉलीडे होटल में जमकर रंगरेलियां, मेरठ में देह व्यापार


Last Updated:

उत्तर प्रदेश के मेरठ में कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में चल रहे एक बड़े सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. नरसिंह वाहिनी के कार्यकर्ताओं की गुप्त सूचना पर पुलिस ने ‘होटल ड्रीम हॉलीडे’ पर अचानक छापेमारी की, जहां से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है. मौके से पुलिस ने 4 युवतियों और 1 युवक को संदिग्ध हालत में हिरासत में लिया है. यह जिस्मफरोशी का धंधा व्हाट्सएप के जरिए ग्राहकों को फोटो भेजकर चलाया जा रहा था. पुलिस ने होटल का डीवीआर (DVR) कब्जे में ले लिया है और दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है.

Zoom

देहव्यापार का भंडाफोड़

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में देह व्यापार के एक बड़े रैकेट का सनसनीखेज भंडाफोड़ हुआ है. थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र में स्थित एक होटल में लंबे समय से चल रहे इस गंदे खेल का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 4 युवतियों और 1 युवक को संदिग्ध हालत में हिरासत में लिया है. इसके साथ ही होटल के कमरों से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सेक्स सामग्री भी बरामद की गई है.

नरसिंह वाहिनी की सूचना पर छापेमारी- मिली जानकारी के अनुसार, इस जिस्मफरोशी का धंधा की भनक स्थानीय पुलिस को नहीं बल्कि ‘नरसिंह वाहिनी’ के कार्यकर्ताओं को लगी थी. नरसिंह वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने जब पुख्ता कर लिया कि कंकरखेड़ा स्थित ‘होटल ड्रीम हॉलीडे’ (Hotel Dream Holiday) के अंदर जिस्मफरोशी का अवैध धंधा चल रहा है, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी गुप्त सूचना दी. सूचना मिलते ही कंकरखेड़ा थाना पुलिस हरकत में आई और एक टीम बनाकर होटल पर अचानक छापा मार दिया.

व्हाट्सएप पर चल रहा था ‘रैकेट’
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह पूरा सेक्स रैकेट हाईटेक तरीके से व्हाट्सएप के माध्यम से संचालित किया जा रहा था. दलाल व्हाट्सएप पर ग्राहकों को लड़कियों की तस्वीरें भेजते थे. जब रेट और डील तय हो जाती थी, तो ग्राहकों को इसी होटल ड्रीम हॉलीडे में बुलाया जाता था. यह गोरखधंधा काफी समय से गुपचुप तरीके से फल-फूल रहा था और होटल प्रबंधन की इसमें कथित मिलीभगत थी.

होटल का DVR जब्त, दो आरोपियों पर मुकदमा
छापेमारी के दौरान होटल में हड़कंप मच गया. पुलिस ने जब कमरों की तलाशी ली, तो वहां से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्रियां बरामद हुईं. पुलिस ने सबूत जुटाने और यह पता लगाने के लिए कि इस होटल में कौन-कौन लोग और सफेदपोश ग्राहक आते-जाते थे, होटल के सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर (DVR) तुरंत अपने कब्जे में ले लिया है. अब डीवीआर की फुटेज खंगाल कर अन्य लोगों की पहचान की जाएगी.

About the Author

authorimg

Deep Raj DeepakSub-Editor

Deep Raj Deepak working with News18 Hindi (hindi.news18.com/) Central Desk since 2022. He has strong command over national and international political news, current affairs and science and research-based news. …और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *