ज्ञानवापी केस सुलझने वाला है? मुस्लिम पक्ष बैठकर बातचीत करने को हुआ राजी

0
ज्ञानवापी केस सुलझने वाला है? मुस्लिम पक्ष बैठकर बातचीत करने को हुआ राजी


Last Updated:

Gyanvapi Masjid Case: ज्ञानवापी विवाद से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. मीडिएशन की बैठक से ठीक पहले मस्जिद पक्ष ने अपना रुख बदल दिया है. अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी, जिसने पहले बैठक में शामिल होने से इनकार किया था, अब मीडिएशन में हिस्सा लेने को तैयार हो गई है.

Zoom

ज्ञानवापी मस्जिद केस.

वाराणसी: ज्ञानवापी विवाद में मीडिएशन को लेकर नया मोड़ आ गया है. अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी अब मीडिएशन की बैठक में शामिल होगी. इससे पहले कमेटी ने बैठक में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया था. न्यूज 18 से बातचीत में अंजुमन इंतजामिया कमेटी के वकील रहीस अहमद ने कहा कि कमेटी मीडिएशन की प्रक्रिया में शामिल होगी. लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह ज्ञानवापी मस्जिद पर अपना दावा छोड़ रही है. उन्होंने साफ कहा कि कमेटी अपने कानूनी अधिकारों और अपने पक्ष पर पहले की तरह कायम रहेगी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *