यूपी के सख्त CM की कहानी, जो बंद करवा देते 10:15 बजे के बाद सचिवालय का गेट, एंट्री पर बैन
Last Updated:
Veer Bahadur Singh Story: UP CM के गजब किस्से के आज के भाग में कहानी उत्तर प्रदेश के उस मुख्यमंत्री की जिनके लिए समय सबसे बड़ा अनुशासन था. कहा जाता है कि उनके राज में सुबह 10:15 बजे सचिवालय का मुख्य गेट बंद हो जाता था. फिर चाहे कोई अफसर हो कर्मचारी हो या खुद सरकार का मंत्री, देर से आने पर किसी को राहत नहीं मिलती थी. इतना ही नहीं, एक बार तो अपने ही मंत्री की एक दिन की तनख्वाह कटवा दी गई. आखिर कौन थे ये मुख्यमंत्री और क्यों आज भी उनका यह किस्सा सुनाया जाता है? आइए जानते हैं.
पूर्व मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह का वह चर्चित किस्सा, जब सचिवालय में समय की पाबंदी को लेकर सख्त नियम लागू किए गए थे.
उत्तर प्रदेश की राजनीति में कई मुख्यमंत्री आए और गए. किसी की पहचान बड़े राजनीतिक फैसलों से बनी तो किसी की जनसभाओं से. लेकिन एक मुख्यमंत्री ऐसे भी हुए, जिनकी चर्चा उनके अनुशासन और समय की पाबंदी के लिए होती है.