ओ भाई! करोड़ों के फ्लैट का ये हाल, सीधे पलंग पर टूट गिरी लक्जरी सोसायटी की छत
Last Updated:
Noida Society Ceiling Fallen: नोएडा के सेक्टर-75 के हाईराइज गार्डेनिया गेटवे सोसायटी में एक बड़ा हादसा हुआ है. यहां टावर C-2 के एक फ्लैट में बेडरूम की छत का बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर सीधे पलंग पर आ गिरा. गनीमत यह रही कि जिस पलंग पर मलबा गिरा, उस पर सो रहा शख्स महज कुछ मिनट पहले ही उठा था. लोगों में बिल्डर की लापरवाही को लेकर भारी गुस्सा है.
भरभराकर गिरा सीलींग का छत.
Noida News: दिल्ली-एनसीआर में जिंदगी भर की कमाई और लाखों-करोड़ों रुपये खर्च कर लक्जरी या गेटवे सोसायटी में अपनी फैमली की सुरक्षा के लिए घर खरिदते हैं. लेकिन, जल्दबाजी में पोजेशन देने के चक्कर में बिल्डर इसके रॉ-मैटेलियल और कंस्ट्रक्शन में लापरवाही कर देते हैं, जो आने वाले दिनों में लोगों की जान के लिए मुसिबत बन जाती है. अब नोएडा के सेक्टर-75 के गार्डेनिया गेटवे सोसायटी को ही देख लीजिए. जब टावर सी-2 के एक फ्लैट की सीलींग टूट कर बेडरूम में बिखर गई. दरअसल, यहां एक फ्लैट के बेडरूम की छत का भारी-भरकम प्लास्टर और कंक्रीट सीधे पलंग पर आ गिरा.
मौत को छूकर निकला शख्स
यह डरावनी घटना गार्डेनिया गेटवे सोसायटी के टावर C-2 की है. जानकारी के मुताबिक, फ्लैट में रहने वाला शख्स अपने बेडरूम में आराम कर रहा था. उसकी किस्मत बेहद अच्छी थी कि वह छत गिरने से महज कुछ ही मिनट पहले किसी काम से अपने बिस्तर से उठकर बाहर गया था. जैसे ही वह कमरे से निकला, चंद मिनटों के भीतर एक जोरदार धमाका हुआ और बेडरूम की छत का एक बहुत बड़ा हिस्सा भरभरा कर उसी बिस्तर पर आ गिरा जहाँ वह सो रहा था. अगर वह शख्स उस वक्त पलंग पर मौजूद होता, तो एक जानलेवा और दर्दनाक हादसा हो सकता था. वह सचमुच मौत के मुंह से बाल-बाल बचकर निकला है.
बिल्डर की लापरवाही पर भड़के रिहायशी
इस खौफनाक हादसे के बाद से गार्डेनिया गेटवे सोसायटी के निवासियों में भारी दहशत और आक्रोश है. छत गिरने की इस घटना ने हाईराइज इमारतों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. सोसायटी के लोगों का स्पष्ट कहना है कि यह केवल एक फ्लैट की मरम्मत (Repair) का सामान्य मामला नहीं है. बिल्डर ने निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया है, जो हर निवासी की जान के लिए खतरा है. भड़के हुए रिहायशियों ने प्रशासन से मांग की है कि बिल्डर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और पूरे परिसर के सभी टावरों की गहन सुरक्षा जांच करवाई जाए.
डर में जी रहे हैं लोग
निवासियों का आरोप है कि इन समस्याओं के बावजूद बिल्डर की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है. उनका कहना है कि लोग अपने ही घरों और कॉमन एरिया में सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं और हर समय किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है. घटना के बाद निवासियों ने संबंधित अधिकारियों से पूरे गार्डेनिया गेटवे परिसर का तत्काल स्ट्रक्चरल सेफ्टी ऑडिट कराने और जहां-जहां निर्माण संबंधी खामियां हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी भी तरह की जनहानि से बचा जा सके. फिलहाल इस मामले में बिल्डर या संबंधित प्राधिकरण की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.
About the Author

Deep Raj Deepak working with News18 Hindi (hindi.news18.com/) Central Desk since 2022. He has strong command over national and international political news, current affairs and science and research-based news. …और पढ़ें