सीएम आवास, 5 लाख रुपये… ललिता गौतम के परिवार के जख्मों पर CM योगी ने लगाई मरहम
Last Updated:
Lalita Gautam Murder Case : छात्रा ललिता गौतम की हत्या पर सियासी बवाल हो रहा था. इस बीच, गाजियाबाद में शनिवार सुबह ललिता गौतम का परिवार सीएम योगी से PWD गेस्ट हाउस में मिला. करीब 25 मिनट तक परिवार की बातचीत हुई. इस दौरान सीएम योगी ने परिवार के जख्मों पर मरहम लगाने की कोशिश की.
ललिता गौतम के परिवार से सीएम योगी मिले.
गाजियाबाद : यूपी के मेरठ में बीए की छात्रा ललिता गौतम की हत्या के मामले में लगातार सियासत हो रही थी. अब सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवार के जख्मों पर मरहम लगाने का काम किया है. वह गाजियाबाद में पीड़ित परिवार से मिले. इस दौरान उन्होंने सख्त संदेश दिया कि लापरवाही बरतने वालों पर ठोस कार्रवाई की जाएगी. साथ ही 5 लाख रुपये की मदद, पिता और चाचा को एक-एक सीएम आवास देने के साथ ही कई और योजनाओं का लाभ देने का निर्देश दिया है. आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला? अबतक क्या कुछ हुआ…
कौन थीं ललिता गौतम?
20 वर्षीय ललिता गौतम बीए की स्टूडेंट थीं और वह मेरठ के टीपी नगर क्षेत्र के गगन एंक्लेव में अपने पूरे परिवार के साथ रहती थीं. 15 मई को परीक्षा देने के लिए घर से निकली ललिता गौतम जब देर शाम तक वापस नहीं लौटीं तो फैमिली के लोगों ने उनकी तलाश की. मगर उनका कोई पता नहीं चला. इसके बाद परिजनों ने थाना टीपी नगर में गुमशुदगी दर्ज कराई. पुलिस ने जांच शुरू की और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में ललिता गांव कल्याणपुर निवासी अंकुश नाम के युवक के साथ दिखाई दीं. इसके बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया और कई टीमें गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी. पुलिस जांच के दौरान आरोपी अंकुश को हिरासत में लिया गया. पूछताछ में उसने ललिता की हत्या करने की बात कबूल कर ली. मामले में मुख्य आरोपी अंकुश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि अन्य पहलुओं की जांच अभी जारी है.
सीएम योगी से मिला परिवार
इस मामले में लगातार सियासी बवाल हो रहा था. इस बीच, गाजियाबाद में शनिवार सुबह ललिता गौतम का परिवार सीएम योगी से PWD गेस्ट हाउस में मिला. करीब 25 मिनट तक परिवार की बातचीत हुई. इस दौरान सीएम योगी ने परिवार से घटनाक्रम की जानकारी ली. साथ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए. उन्होंने कहा- कोई भी दोषी बचेगा नहीं. उन्होंने मृतका के पिता और चाचा को आवास देने के भी निर्देश दिए हैं. साथ ही सीएम कोष से 5 लाख की सहायता राशि भी दी जाएगी.
वहीं सीएम योगी ने मेरठ मंडल के कमिश्नर, डीआईजी कलानिधि नैथानी ने पुलिस की अब तक की कार्रवाई के बारे में जाना. साथ ही सीएम ने पीड़ित परिवार से पूछा कि क्या पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट हैं या नहीं. मेरठ के प्रभारी मंत्री असीम अरुण परिवार को लेकर पहुंचे थे. इस दौरान मेरठ एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज भी साथ में रहे.
About the Author

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें