24 घंटे में नींद से जागा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, डेल्टा-1 में रातों-रात शुरू हुआ सड़क निर्

0
24 घंटे में नींद से जागा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, डेल्टा-1 में रातों-रात शुरू हुआ सड़क निर्


Last Updated:

Greater Noida Newsजनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने वाले लोकल 18 की खबर का एक बार फिर बड़ा असर देखने को मिला है. ग्रेटर नोएडा के डेल्टा-1 स्थित हेमिस्फीयर मार्केट की सड़क लंबे समय से बदहाल स्थिति में थी, जिससे स्थानीय व्यापारियों, ग्राहकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. रविवार को लोकल 18 ने इस समस्या को प्रमुखता से उठाया, जिसका असर देखने को मिला. देर रात डेल्टा-1 स्थित हेमिस्फीयर मार्केट की खराब सड़क को प्रशासन ने ठीक करना शुरू कर दिया है.

Greater Noida News: जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने वाले लोकल 18 की खबर का एक बार फिर बड़ा असर देखने को मिला है. ग्रेटर नोएडा के डेल्टा-1 स्थित हेमिस्फीयर मार्केट की सड़क लंबे समय से बदहाल स्थिति में थी, जिससे स्थानीय व्यापारियों, ग्राहकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. रविवार को लोकल 18 ने इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसके बाद सोमवार को ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने मामले का संज्ञान लेते हुए सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया.

स्थानीय निवासी प्रोफेसर आरबीसी ने इस कार्रवाई पर खुशी जताते हुए लोकल 18 और उसके रिपोर्टर पवन गुप्ता का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्या को प्रमुखता से उठाए जाने का ही परिणाम है कि अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई की और लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जगी.

लोकल18 का लोगों ने किया धन्यवाद
प्रोफेसर आरबीसी ने कहा, मैं सबसे पहले लोकल 18 का बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं. रविवार को आपने हमारी समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था. इसके बाद ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया. मैं लोकल 18 के रिपोर्टर पवन गुप्ता का भी विशेष रूप से धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने हमारी समस्या को समझा और उसे जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचाने का काम किया.

उन्होंने बताया कि खबर प्रकाशित होने के बाद ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के अधिकारियों और सीईओ ने मामले को गंभीरता से लिया. इसके बाद डेल्टा-1 स्थित हेमिस्फीयर मार्केट की सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया. सोमवार को मौके पर निर्माण सामग्री पहुंचाई गई और सड़क को दुरुस्त करने की प्रक्रिया शुरू हुई. स्थानीय लोगों का मानना है कि इससे लंबे समय से चली आ रही परेशानी का समाधान होगा.

काफी लंबे समय से टूटी थी सड़क
दरअसल, हेमिस्फीयर मार्केट की सड़क काफी समय से टूटी हुई थी. सड़क पर बने गड्ढों और खराब सतह के कारण वाहन चालकों, दुकानदारों और ग्राहकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था. बारिश के दौरान हालात और भी खराब हो जाते थे. कई बार शिकायतें किए जाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया था. ऐसे में लोकल 18 ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित किया.

24 घंटे के अंदर प्रशासन ने ली सुध
खबर के प्रसारण के महज एक दिन बाद ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी की सक्रियता देखने को मिली और मरम्मत कार्य शुरू करा दिया गया. इससे स्थानीय लोगों और व्यापारियों में खुशी का माहौल है. उनका कहना है कि मीडिया द्वारा जनसमस्याओं को प्रभावी तरीके से उठाने का यह सकारात्मक परिणाम है.

आम लोगों की आवाज है लोकल18
प्रोफेसर आरबीसी ने यह भी बताया कि यह पहला अवसर नहीं है जब लोकल 18 की खबर का असर देखने को मिला हो. उन्होंने कहा कि इससे पहले नॉलेज पार्क क्षेत्र की समस्याओं को भी लोकल 18 ने प्रमुखता से उठाया था, जिसके बाद अधिकारियों ने संज्ञान लेकर वहां की समस्याओं का समाधान कराया था. उन्होंने कहा, लोकल 18 लगातार आम लोगों की आवाज बनकर काम कर रहा है. यही वजह है कि लोग अपनी समस्याओं को लेकर इस मंच पर भरोसा करते हैं. लोकल 18 की जितनी सराहना की जाए, उतनी कम है क्योंकि इसकी खबरों का असर सीधे जमीन पर दिखाई देता है.

About the Author

Deep Raj DeepakSub-Editor

Deep Raj Deepak working with News18 Hindi (hindi.news18.com/) Central Desk since 2022. He has strong command over national and international political news, current affairs and science and research-based news. …और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *