नौकरी छोड़ शुरू किया स्टार्टअप, बरेली में छाया हिमांशु की पैटीज़ का स्वाद

0
नौकरी छोड़ शुरू किया स्टार्टअप, बरेली में छाया हिमांशु की पैटीज़ का स्वाद


Last Updated:

Bareilly Street Food: बरेली में इंदौर की मशहूर पिज्जा-पैटीज़ का ज़बरदस्त क्रेज देखा जा रहा है. स्थानीय युवा हिमांशु फुलवानी ने नौकरी के बजाय अपना स्टार्टअप शुरू कर ‘इंदौरी पैटीज़’ का अनोखा फ्यूजन पेश किया है. बाहर से क्रिस्पी और अंदर से बेहद चीज़ी इस पैटीज़ में तंदूरी, शेज़वान और चीज़ कॉर्न जैसे कई फ्लेवर्स सिर्फ ₹40 से उपलब्ध हैं. सोशल मीडिया पर रील वायरल होने के बाद सलोनी शोरूम के पास सीताराम भटूरे के सामने लगे इस स्टॉल पर स्वाद के शौकीनों की भारी भीड़ उमड़ रही है.

Bareilly Street Food: अगर आप भी स्ट्रीट फूड के शौकीन हैं और कुछ नया और मजेदार स्वाद चखना चाहते हैं, तो बरेली की गलियों में एक नया स्वाद आपका इंतजार कर रहा है. इंदौर की मशहूर पैटीज़ अब बरेली के लोगों के सिर चढ़कर बोल रही है. पिज्जा और पैटीज़ के अनोखे फ्यूजन के साथ तैयार यह डिश युवाओं के बीच इतनी पॉपुलर हो चुकी है कि सोशल मीडिया पर रील वायरल होते ही स्टॉल पर ग्राहकों की लंबी कतारें लग रही हैं.

नौकरी छोड़ चुना स्टार्टअप का रास्ता
बरेली के रहने वाले हिमांशु फुलवानी ने नौकरी की राह चुनने के बजाय अपना खुद का स्टार्टअप शुरू किया. उन्होंने इंदौर के प्रसिद्ध स्वाद को अपनी नई सोच के साथ जोड़कर ‘इंदौरी पैटीज़’ का एक यूनिक कॉन्सेप्ट तैयार किया. उनकी पैटीज़ बाहर से बेहद क्रिस्पी और अंदर से पूरी तरह चीज़ी होती हैं.

बजट में कई वैरायटीज़ उपलब्ध
ग्राहकों के स्वाद को ध्यान में रखते हुए यहाँ तंदूरी, पेरी-पेरी, शेज़वान, गार्लिक चिली, मसाला और चीज़ कॉर्न जैसी कई शानदार वैरायटीज़ उपलब्ध हैं. सबसे खास बात यह है कि इसकी कीमत भी आम लोगों के बजट में रखी गई है. यहाँ मसाला पैटी ₹40 से शुरू होती है, चीज़ कॉर्न पैटी ₹60 में मिलती है, जबकि स्पेशल पनीर रैप सिर्फ ₹80 में उपलब्ध है.

युवाओं को स्वावलंबन का संदेश
लोकल 18 से खास बातचीत करते हुए हिमांशु ने बताया, ‘मैं युवाओं से यही कहना चाहता हूं कि सिर्फ नौकरी पर निर्भर मत रहिए. अगर मेहनत और नया सोचने का जज़्बा हो, तो अपना काम शुरू कीजिए. बिज़नेस में सीखने और आगे बढ़ने के अवसर कहीं ज्यादा होते हैं.’

कहां और किस समय मिलता है यह स्वाद?
हिमांशु का यह स्टॉल रोज़ाना शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक सलोनी शोरूम के पास वाली गली में, सीताराम भटूरे के ठीक सामने लगता है. सोशल मीडिया पर रील वायरल होने के बाद अब दूर-दूर से लोग यहाँ सिर्फ इस खास और अनोखे स्वाद का अनुभव लेने पहुंच रहे हैं.

ग्राहकों की पहली पसंद बनी इंदौरी पैटीज़
यहां पहुंचे एक ग्राहक गुशैल बताते हैं कि उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी रील देखकर यहां आने का फैसला किया था. पहली बार जब वे आए तो पैटीज़ खत्म हो चुकी थीं, लेकिन दूसरी बार जब स्वाद चखने का मौका मिला, तो यह उन्हें बेहद पसंद आई. उनका कहना है कि जहां बाकी जगहों पर सामान्य आलू पैटीज़ मिलती हैं, वहीं यहां बिल्कुल नया फ्लेवर और कई वैरायटीज़ देखने को मिलती हैं. इसीलिए बरेली के हर फूड लवर को इसे एक बार ज़रूर ट्राई करना चाहिए.

About the Author

Rahul Goel

राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…

और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *