250 रुपये में तंदूरी स्वाद! आगरा की इस मलाई चाप के दीवाने हुए लोग, लगी भीड़

0
250 रुपये में तंदूरी स्वाद! आगरा की इस मलाई चाप के दीवाने हुए लोग, लगी भीड़


Last Updated:

Agra Famous Malai Chaap: आगरा सिर्फ ऐतिहासिक इमारतों ही नहीं, बल्कि अपने बेमिसाल स्ट्रीट फूड के लिए भी मशहूर है. सिकंदरा में प्राची टॉवर पुलिस चौकी के सामने स्थित दुकान पर मिलने वाली ‘अफगानी मलाई चाप’ और ‘स्पाइसी मलाई चाप’ के लोग दीवाने हो रहे हैं. दुकानदार धर्मेंद्र शर्मा शुद्धता, साफ़-सफ़ाई और घर के कुटे मसालों का इस्तेमाल करते हैं. तंदूर की आंच में पकी यह चाप मात्र 250 रुपये प्रति प्लेट मिलती है, जिसे खाने शाम 5 बजे से ही शौकीनों की भारी भीड़ उमड़ पड़ती है.

Agra Famous Malai Chaap: ताज की नगरी आगरा न सिर्फ अपनी ऐतिहासिक इमारतों, बल्कि अपने बेमिसाल स्ट्रीट फूड के लिए भी दुनिया भर में जानी जाती है. यहां सुबह के नाश्ते से लेकर देर रात के चटपटे व्यंजनों तक, हर स्वाद के दीवाने खींचे चले आते हैं. इन दिनों आगरा में एक खास स्ट्रीट फूड का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है ‘अफगानी मलाई चाप’ और ‘स्पाइसी मलाई चाप’. शाम ढलते ही इस खास ज़ायके का लुत्फ उठाने के लिए लोगों की लंबी कतारें लग जाती हैं. आइए जानते हैं आखिर क्या है इस मलाई चाप की खासियत.

सिकंदरा में स्वाद का असली ठिकाना
आगरा के सिकंदरा स्थित प्राची टॉवर पुलिस चौकी के सामने शहर की एक मशहूर सोया चाप की दुकान है. यहाँ दो तरह की स्पेशल मलाई चाप मिलती है पहली ‘अफगानी मलाई चाप’ और दूसरी ‘स्पाइसी मलाई चाप’. इन दोनों ही किस्मों का स्वाद बेहद लाजवाब होता है. ये दोनों मलाई चाप घर के पिसे मसालों से तैयार की जाती हैं और इन्हें खास तंदूर में पकाया जाता है, जिससे इनका स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाता है. किफायती दाम और बेहतरीन क्वालिटी के कारण दूर-दूर से लोग यहां खाने खिंचे चले आते हैं.

क्वालिटी से कोई समझौता नहीं: दुकानदार धर्मेंद्र शर्मा
दुकानदार धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि वे अपने फूड की क्वालिटी के साथ कभी समझौता नहीं करते हैं और यही वजह है कि आगरा के कोने-कोने से ग्राहक उनके पास खींचे चले आते हैं. उन्होंने कहा, ‘हम बाज़ार से कभी पिसे हुए मसाले नहीं खरीदते, बल्कि घर के कुटे हुए मसालों का ही इस्तेमाल करते हैं. पूरी शुद्धता और साफ़-सफ़ाई के साथ इसे तैयार किया जाता है.’

तंदूर की आंच में छिपा है असली ज़ायका
धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि वे सोया चाप को पारंपरिक तंदूर में अच्छे से पकाते हैं, जिससे इसका असली तंदूरी स्वाद निखर कर आता है. आजकल कई लोग इसे गैस आदि पर पकाते हैं, लेकिन उसमें वह पारंपरिक स्वाद नहीं आ पाता जो वे दे रहे हैं. यही कुछ खास वजहें हैं जो ग्राहकों को बार-बार उनकी दुकान तक खींच लाती हैं.

250 रुपये में भरपूर जायका और शाम 5 बजे से लगती है भीड़
दुकानदार शर्मा का दावा है कि वे शहर में सबसे किफायती और उच्च क्वालिटी की मलाई चाप परोसते हैं, जिसे खाने हर दिन सैकड़ों लोग आते हैं. उन्होंने बताया कि एक प्लेट मलाई चाप की कीमत मात्र 250 रुपये है. इस एक प्लेट में बड़े-बड़े सोया के 6 पीस, टमाटर, प्याज और शिमला मिर्च शामिल होते हैं. इसके साथ घर में बनी स्पेशल हरी चटनी और ताजा सलाद परोसा जाता है. यह मलाई चाप लोगों को इतनी पसंद आ रही है कि शाम 5 बजे बजते ही दुकान पर खाने वालों का तांता लग जाता है.

About the Author

Rahul Goel

राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…

और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *