हरदोई में नियति की बेरहम दास्तां, 10 साल पहले पति… अब पत्नी की भी उसी तरह गई जान

0
हरदोई में नियति की बेरहम दास्तां, 10 साल पहले पति… अब पत्नी की भी उसी तरह गई जान


Last Updated:

Hardoi News: हरदोई बस स्टैंड पर दो रोडवेज बसों के बीच फंसने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बस चालक ने बिना पीछे देखे वाहन बैक कर दिया, जिससे महिला का सिर कुचल गया. हादसे का वीडियो वायरल है. सबसे दर्दनाक बात यह है कि 10 साल पहले महिला के पति की भी इसी तरह सड़क हादसे में मौत हुई थी.

Zoom

हरदोई में एक महिला की मौत.

हरदोई. यूपी के हरदोई से एक बड़ा ही दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. यहां 10 साल पहले एक शख्स की जैसे जान गई थी. वैसे ही आज उसकी पत्नी की मौत हो गई. खौफनाक मंजर देखकर हर किसी के रौंगटे खड़े हो गए. दरअसल, कोतवाली देहात क्षेत्र के खेतुई गांव के रोडवेज बस अड्डे पर दर्दनाक हादसा हुआ. ड्राइवरों की घोर लापरवाही ने बेकसूर महिला की जान ले ली. कन्नौज व हरदोई डिपो की बसों के बीच फंसकर 32 साल की नेहा सिंह की मौत हो गई.

खेतुई गांव की रहने वाली 32 साल की नेहा सिंह की दो रोडवेज बसों के बीच फंसने से मौत हो गई. वह एक निजी दवा कंपनी में काम करती थीं और उन्नाव के बांगरमऊ में आयोजित आधिकारिक बैठक में शामिल होने के लिए बस का इंतजार कर रही थीं. इसी दौरान कन्नौज डिपो और हरदोई डिपो की बसें आगे बढ़ीं और वह दोनों बसों के अगले हिस्से के बीच फंस गईं. गंभीर हालत में उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

घटना के बाद बस अड्डे पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतका के परिजनों ने हादसे के लिए दोनों बस चालकों की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया. उनका आरोप है कि सामने खड़े यात्रियों की ओर ध्यान दिए बिना बसों को आगे बढ़ा दिया गया,जिससे यह दर्दनाक हादसा हो गया.

मृतका के देवर वीरेश सिंह ने बताया कि करीब 10 वर्ष पहले नेहा के पति सर्वेश सिंह, जो ट्रक चालक थे, सड़क हादसे में डीसीएम और ट्रक के बीच फंसने से जान गंवा चुके हैं. पति की मौत के बाद नेहा नौकरी कर परिवार का सहारा बनीं. अब उनकी मौत से परिवार पर एक और बड़ा संकट आ गया है. वह अपने पीछे 15 वर्षीय बेटी रिया सिंह और 11 वर्षीय बेटे विवेक को छोड़ गई हैं.

About the Author

authorimg

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…

और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *