7200 शीशी में कोडीन कफ सिरप, लावारिश ट्रक में था ₹1500000 का नशे की दवा

0
7200 शीशी में कोडीन कफ सिरप, लावारिश ट्रक में था ₹1500000 का नशे की दवा


Last Updated:

Codeine Cough Syrup: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में अलीनगर थाना पुलिस ने नशे के काले कारोबार पर बड़ा प्रहार किया है. पुलिस ने रिंग रोड स्थित कोरी अंडरपास के पास एक लावारिस ट्रक से अवैध कोडीन कफ सिरप की 7200 शीशियां (720 लीटर) बरामद की हैं. बरामद की गई इस खेप की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी जा रही है. तस्करों ने इस खेप को मुर्गी के दाने की बोरियों के नीचे बड़ी चालाकी से छिपा रखा था. पुलिस ने एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर ट्रक मालिक की तलाश शुरू कर दी है.

Zoom

चौंदली में लाखों की अवैध नकली दवाइयां जब्त.

चंदौली: उत्तर प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों और नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक चलाया है. गुरुवार को चंदौली पुलिस ने एक कार्रवाई में 7200 शीशी यानी कि 720 लिटर अवैध नशीले दवाइयों की शीशियों को जब्त किया है. अलीनगर थाना पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक लावारिस ट्रक से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप बरामद किया है. तस्कर पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए मुर्गी के दाने की आड़ में इस अवैध नशे का कारोबार कर रहे थे.

अलीनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रिंग रोड पर कोरी अंडरपास के पास एक संदिग्ध ट्रक लावारिस हालत में खड़ा है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फिरोजाबाद नंबर के ट्रक (UP74Y4726) को कब्जे में ले लिया. जब पुलिस ने ट्रक के डाले की सघन तलाशी ली, तो ऊपर 20 बोरी मुर्गी का दाना रखा हुआ था. लेकिन जैसे ही इन बोरियों को हटाया गया, पुलिस के होश उड़ गए. मुर्गी के दाने के नीचे 36 बोरियों में नशे की भारी खेप छिपाई गई थी.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *