घर पर ही तैयार करें दार्जलिंग स्टाइल वेज एंड सोया मोमोज, जानिए आसान रेसिपी
Last Updated:
Agra News: मोमोज इन दिनों युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है. दिल्ली हो या मुंबई, हर जगह मोमोज अपना जादू चला रहा है. आज हम आपको दार्जलिंग स्टाइल मोमोज की पूरी रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिससे आप आसानी से घर पर ताजा सब्जियों के साथ इसे बना सकते हैं.
आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में मोमोज युवाओं में सिर चढ़कर धूम मचा रहा है. आगरा के हर चौराहे पर आपको मोमोज की स्टॉल लगी दिख जाएगी. युवाओं के अतिरिक्त अब यह डिश हर उम्र के लोगों को पसंद आ रही है. आज हम आपको दार्जलिंग स्टाइल मोमोज की पूरी रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिससे आप आसानी से घर पर ताजा सब्जियों के साथ इसे बना सकते हैं. दरअसल फ़ूड एक्सपर्ट ने यह भी कहा कि बाहर से बेहतर घर के मोमोज होते हैं, क्योंकि यह ताजा सब्जी, शुद्ध मसाले से बनकर तैयार होते हैं. घर पर ही आप मोमोज की चटपती चटनी तैयार कर सकते हैं.
आसान है दार्जलिंग स्टाइल मोमोज रेसिपी
आगरा की फ़ूड एक्सपर्ट रितिका ने बताया कि घर पर आसानी से दार्जलिंग स्टाइल मोमोज बनाये जा सकते हैं. उन्होंने बताया कि इसे बनाने के लिए सबसे पहले मैदा नॉर्मल पानी में माड़ लेनी है. इसके बाद उसे कुछ देर के लिए ढककर रख देना है. इस दौरान वेज दार्जलिंग मोमोज बनाने के लिए ताजा सब्जि जैसे पत्ता गोभी, गाजर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, बिन्स, प्याज और जो वेज में पसंद हो, इकट्ठा कर लें. सभी सब्जियों को बारीक काट लेना है. इसके बाद सब्जियों में स्वाद अनुसार नमक, थोड़ा सा अजीनोमोटो, चाट मसाला आदि मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लेना है.
ऐसे तैयार करें मोमोज की फिलिंग
उन्होंने कहा कि इसके अलावा सब्जियों को तेल के साथ पकाया भी जा सकता है. लेकिन दार्जलिंग स्टाइल मोमोज की सब्जी को पकाते नहीं हैं, वह पानी की भाप में ही पकती है. रितिका ने कहा कि इसी तरह सोया मोमोज के लिए सोयाबिन को पानी में भीगो दें. उसके बाद उसे मिक्सी में बारीक पिस लें. इसके बाद उसमें भी स्वाद अनुसार नमक व मसालों को एड कर दें. इस तरह आपके दोनों वेज और सोया दार्जलिंग स्टाइल मोमोज की फिलिंग तैयार हो जाती है.
इसके बाद मैदा को पतला पतला बेल कर उसमे वेज या सोया को भर देना है. उन्होंने बताया की इसके बाद मोमोज को शेप जैसा आप आकार देना चाहें बना सकते है. अब इटली मेकर या किसी अन्य बर्तन में इसे पानी के साथ भाप लेने के लिए रख दें. करीब 10 से 15 मिनट इसे भाप में रहने दें उसके बाद आप देखेंगे की आपके दार्जलिंग स्टाइल मोमोज बनकर तैयार है. अब इसे आप अपने परिवार या दोस्तों को चटपती चटनी के साथ परोस सकते है….
घर पर ही बनायें स्वादिष्ट दार्जलिंग स्टाइल चटपटी चटनी
आगरा की फूड एक्सपर्ट रितिका ने बताया कि दार्जलिंग स्टाइल मोमोज की चटपती चटनी बनाने के लिए आप घर के मसालों का इस्तेमाल कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि इसके लिए सबसे पहले 10 से 12 साबुत लाल सूखी मिर्च को 20 से 30 मिनट तक गुनगुने पानी में भिगो दें. इसके बाद भीगी हुई मिर्च को मिक्सी में डालें. इसमें करीब 5 से 6 लहसुन की कलियां, एक छोटा टुकड़ा अदरक, 2 टमाटर, 1 बड़ा चम्मच सिरका, स्वादानुसार नमक, आधा चम्मच चीनी और थोड़ा सा भिगोया हुआ पानी डालकर मुलायम पेस्ट बना लें.
अब एक पैन में एक चम्मच तेल गर्म करें और तैयार पेस्ट को 5 से 7 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं. जब चटनी हल्की गाढ़ी हो जाए, तब इसमें थोड़ा कूटा हुआ तिल और चुटकीभर काली मिर्च मिला दें. गैस बंद कर चटनी को पूरी तरह ठंडा होने दें. यह तीखी, खट्टी और हल्की मीठी चटनी वेज, सोया या चिकन मोमोज के साथ बिल्कुल दार्जलिंग जैसा स्वाद देती है.
About the Author
आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ल…
और पढ़ें