नौकरीवालों को तरक्की, लव लाइफ में बहार…मेष राशि वाले आज काटेंगे चांदी

0
नौकरीवालों को तरक्की, लव लाइफ में बहार…मेष राशि वाले आज काटेंगे चांदी


Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal Today 26 July : रवि योग आज मेष राशि की किस्मत बदलने वाला साबित होगा. आज ऋतु वर्षा है. मास आषाढ़ है. तिथि द्वादशी है. नक्षत्र ज्येष्ठा है. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि मेष राशि के स्वामी मंगल आज आपको जोश, साहस और नेतृत्व क्षमता प्रदान करेंगे. परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी. माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा. पदोन्नति और नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है. व्यापारियों को लाभदायक अनुबंध मिल सकते हैं.

Aaj Ka Mesh Rashifal Today 26 July/मिर्जापुर. मेष राशि में आज रवि योग बनेगा. यह योग सूर्य और मंगल के विशेष प्रभाव से बनता है. रुके हुए कार्यों में प्रगति, नौकरी और करियर के लिए यह शुभ माना जाता है. आज ऋतु वर्षा है. मास आषाढ़ है. तिथि द्वादशी है. नक्षत्र ज्येष्ठा है. करण बालव और कौलव है. पक्ष शुक्ल है. योग ऐन्द्र है. आज का सूर्योदय 5:38 पर और सूर्यास्त 7:16 पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 12:00 बजे से लेकर 12:54 तक रहेगा. इस मुहूर्त में नए कार्यों की शुरुआत, मांगलिक कार्यक्रम और शुभ कार्यक्रम कर सकते हैं. अशुभ समय राहुकाल 5:33 सायंकाल से लेकर 7:16 तक रहेगा. दिशाशूल पश्चिम में रहेगा.

विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि मेष राशि के स्वामी मंगल आज आपको जोश, साहस और नेतृत्व क्षमता प्रदान करेंगे. चंद्रमा आपके द्वितीय भाव धन, वाणी, परिवार और संचय भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे आर्थिक मामलों में सुधार, पारिवारिक सहयोग, वाणी का प्रभाव और परिवार में खुशहाली रहेगी. सूर्य आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेंगे, जबकि बुध व्यापार, शिक्षा और संचार में जुड़े कार्यों में सफलता दिलाने का प्रयास करेंगे. सेहत सामान्य से बेहतर रहेगी. शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी. खान-पान में लापरवाही से पेट संबंधी समस्या हो सकती है. मीठा, तला-भुना भोजन सीमित मात्रा में लें.

कैसे मधुर होंगे रिश्ते?
अखिलेश अग्रहरि ने बताते हैं कि आज लव लाइफ में मधुरता और विश्वास बढ़ेगा. जीवनसाथी का सहयोग आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा. अविवाहित जातकों को परिवार के माध्यम से अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है. मधुर वाणी रिश्ते को और मजबूत बनाएगी. परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी. माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा. परिवार के साथ किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है. किसी शुभ समाचार से घर में प्रसन्नता का वातावरण बना रहेगा. धन लाभ के योग बन रहे हैं. रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है. व्यापार में लाभ और नए ग्राहकों का सहयोग मिलेगा. बचत बढ़ाने और निवेश की नई योजनाएं बनाने के लिए दिन अनुकूल रहेगा. नौकरी और करियर में कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी. वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. पदोन्नति और नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है. व्यापारियों को लाभदायक अनुबंध प्राप्त हो सकते हैं. बैंकिंग, शिक्षा, कानून, प्रशासन, राजनीति और व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा.

महालक्ष्मी से जुड़ा ये उपाय करें
अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, मेष राशि के लिए आज शुभ अंक 2 और भाग्य अंक 8 होगा. शुभ रंग सफेद और शुभ दिशा उत्तर होगी. आज माता लक्ष्मी का पूजन करें. उन्हें कमल का फूल अर्पित करें. ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः मंत्र का 108 बार जाप करें. किसी जरूरतमंद को चावल, दूध और सफेद मिठाई का दान करें. अगर आप आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करते हैं तो आपके जीवन में आत्मविश्वास के साथ-साथ हर मनोकामनाओं को पूर्ण करने की क्षमता आएगी.

About the Author

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…

और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *