मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में TMC प्रिंटेड गद्दे पर बवाल, सप्लायर को नोटिस

0
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में TMC प्रिंटेड गद्दे पर बवाल, सप्लायर को नोटिस


Last Updated:

उन्नाव में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत नवविवाहित दंपतियों को दिए गए कथित TMC झंडे प्रिंटेड गद्दों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. मामले में डीएम घनश्याम मीना ने सप्लायर को नोटिस जारी करने के साथ तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की है. जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Zoom

tmc-printed-mattresses

उन्नाव: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत नवविवाहित जोड़ों को उपहार में दिए गए टीएमसी (TMC) झंडा प्रिंटेड गद्दों का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. मामले का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने समाज कल्याण विभाग को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं.

डीएम ने गद्दों की आपूर्ति करने वाले सप्लायर को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है. साथ ही पूरे मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति का भी गठन कर दिया गया है.

दरअसल, समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में कुल 459 जोड़ों का विवाह कराया गया था, जिनमें 457 हिंदू और 2 मुस्लिम जोड़े शामिल थे.

विवाह के बाद नवविवाहित दंपतियों को दिए गए उपहारों में शामिल कुछ गद्दों पर टीएमसी के झंडे जैसी प्रिंटिंग होने का मामला सामने आया, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया. फिलहाल, प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी.

About the Author

authorimg

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…

और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *