CJP Protest में मुझे गलत तरह से छूआ तो… पूर्व BJP विधायक की बेटी से छेड़छाड़
Last Updated:
Yashaswinee Raje Singh News : CJP Protest का ये वाकया बताने वालीं यशस्वी राजे सिंह इससे पहले भी सोशल मीडिया पर अपनी लाइफस्टाइल को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं. करीब दो महीने पहले उनकी कुछ तस्वीरें और उनसे जुड़े दावे सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे, जिनमें उनकी डाइट को लेकर भी कई तरह की बातें कही गई थीं.
यशस्वी राजे सिंह ने इंस्टाग्राम पोस्ट में अपने साथ हुई इस घटना को बताया.
फतेहपुर : यूपी के फतेहपुर जिले की सदर विधानसभा से पूर्व बीजेपी विधायक रहे विक्रम सिंह की बेटी यशस्वी राजे सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर गंभीर आरोप लगाए हैं. यशस्वी ने दावा किया है कि 24 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान भीड़ में एक व्यक्ति ने उनके साथ छेड़छाड़ की. घटना के बाद विरोध करने पर भी उन्हें ही डांट-फटकार का सामना करना पड़ा. वहीं इस मामले पर जब उनके पिता और पूर्व विधायक विक्रम सिंह से बात की गई तो उन्होंने घटना की जानकारी होने से इनकार किया.
यशस्वी राजे सिंह ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि 24 जुलाई को वह अपनी बहन के साथ जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन में शामिल थीं. उनके अनुसार, मुख्य मंच के पास भीड़ के बीच एक बैरिकेड गिरने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. इसी दौरान पीछे खड़े एक व्यक्ति ने उन्हें गलत तरीके से छूने और जबरदस्ती उनके पैरों के बीच हाथ डालने की कोशिश की. यशस्वी ने पोस्ट में दावा किया कि उन्होंने आरोपी को तीन थप्पड़ मारे, लेकिन वहां मौजूद कुछ लोगों ने आरोपी का विरोध करने के बजाय उन्हें ही डांटना शुरू कर दिया. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एक वॉलंटियर ने घटना को यह कहकर टाल दिया कि ऐसी गलतियां तो होती रहती हैं.
यशस्वी राजे सिंह ने लिखा :
24 जुलाई की रात करीब 12:15 बजे मैं और मेरी बहन मेन स्टेज की ओर जा रहे थे. मेटल डिटेक्टर के पास बेहद संकरी जगह में सैकड़ों लोग ठसाठस भरे हुए थे और आगे बढ़ने का एकमात्र तरीका भीड़ के साथ बहना ही था. हमने कई लोगों से महिलाओं की अलग कतार के बारे में पूछा, लेकिन वहां पूरी तरह अफरा-तफरी का माहौल था. अचानक हमसे करीब 3 फीट की दूरी पर एक बैरिकेड गिर गया. इससे लोग एक-दूसरे पर गिरने और ठोकर खाने लगे. ऐसा लग रहा था जैसे भगदड़ शुरू होने वाली हो. हमने फैसला किया कि आगे बढ़ना सुरक्षित नहीं है, इसलिए हम वापस लौटने लगे.इसी दौरान, मेरे पीछे खड़े एक व्यक्ति ने मेरे साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की और जबरन अपना हाथ मेरे पैरों के बीच डालने का प्रयास किया.
यशस्वी के पिता विक्रम सिंह फतेहपुर सदर विधानसभा सीट से दो बार बीजेपी विधायक रह चुके हैं. उन्होंने वर्ष 2014 के उपचुनाव और 2017 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी. छात्र राजनीति से अपना राजनीतिक सफर शुरू करने वाले विक्रम सिंह ने वर्ष 2010 में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी.
विक्रम सिंह, पूर्व बीजेपी विधायक ने बताया कि मुझे इस घटना की कोई जानकारी नहीं है. उनकी मम्मी उनके साथ हैं, उन्हें जानकारी होगी. मुझे इस बारे में कुछ पता नहीं है.
About the Author

I currently serve as a Senior Assistant Editor at News18 Hindi, leading State & Local18 operations across Uttar Pradesh, Uttarakhand, Delhi, Himachal Pradesh and Haryana. With over 17 years of experience in jou…
और पढ़ें