यूपी DElEd के लिए बढ़ी आवेदन की लास्ट डेट, इस डेट तक भरें फॉर्म
Last Updated:
UP DElEd 2026 : उत्तर प्रदेश डीएलएड प्रशिक्षण 2026 में आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. शासन ने ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 3 अगस्त 2026 कर दी है.
UP DElEd 2026 : डीएलएड की 2,39,500 सीटों पर एडमिशन होंगे.
UP DElEd 2026 : उत्तर प्रदेश में डीएलएड प्रशिक्षण 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है. परीक्षा नियामक प्राधिकारी प्रयागराज के प्रस्ताव पर शासन ने यह निर्णय लिया है. अब अभ्यर्थी तीन अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे. परीक्षा नियामक प्राधिकारी के सचिव राजेंद्र प्रताप के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 3 अगस्त कर दी गई है. शुल्क 4 अगस्त तक जमा किया जा सकेगा. जबकि, आवेदन का प्रिंट आउट पांच अगस्त तक निकाला जा सकता है.
डीएलएड प्रशिक्षण 2026 के लिए उम्मीदवारों को आवेदन आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाकर करना है. ऑनलाइन के अलावा किसी और तरह से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे. सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने 09 जून 2026 को डीएलएड प्रशिक्षण में आनलाइन आवेदन की विज्ञप्ति जारी की थी.
2,39,500 सीटों पर होगा एडमिशन
यूपी के डीएलएड कॉलेजों में कुल 2,39,500 सीटों पर एडमिशन होंगे. जिसमें सरकारी कॉलेज डायट की 10,600 सीटें शामिल हैं. लेकिन पहले की निर्धारित अंतिम तिथि 11 जुलाई तक कुल सीटों के मुकाबले आधे से भीर कम आवेदन आए. पूर्व में सिर्फ 1,12,136 अभ्यर्थियों ने ही आवेदन किया था.
About the Author

Praveen Singh is an experienced journalist with approximately 10 years of experience in the field of media and journalism. Currently, he is associated with News18 Hindi, where he works on the Education & Career…
और पढ़ें