राइस मिल और फ्लोर इंडस्ट्रीज पर आयकर का छापा, 24 घंटे से खंगाले जा रहे रिकॉर्ड
Last Updated:
Maharajganj News: महराजगंज में आयकर विभाग की टीम ने सोनौली हाईवे स्थित हिंदुस्तान फ्लोर इंडस्ट्रीज, लक्ष्मीपुर, परसौनी स्थित हिंदुस्तान इंडस्ट्रीज तथा संपतिहा स्थित शंकर राइस मिल में एक साथ छापेमारी की.
आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई.
महराजगंज : उत्तर प्रदेश के महराजगंज में दो से तीन औद्योगिक प्रतिष्ठानों पर एक साथ आयकर विभाग ने छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की है. गोरखपुर की सहायक आयकर निदेशक के नेतृत्व में शुरू हुई इस कार्रवाई में करोड़ों की नकदी बरामद की गई है. साथ ही विभाग को शुरुआती जांच में नेपाल में अवैध आपूर्ति किए जाने के सबूत मिले हैं. आइए जानते हैं सब.
महराजगंज में आयकर विभाग की टीम ने सोनौली हाईवे स्थित हिंदुस्तान फ्लोर इंडस्ट्रीज, लक्ष्मीपुर, परसौनी स्थित हिंदुस्तान इंडस्ट्रीज तथा संपतिहा स्थित शंकर राइस मिल में एक साथ छापेमारी की.
सूत्रों के मुताबिक, छापेमारी के दौरान अब तक करीब 2 करोड़ रुपये नकद, डिजिटल साक्ष्य और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं. आयकर विभाग की कार्रवाई पिछले 24 घंटे से लगातार जारी है और कारोबारी रिकॉर्ड की गहन जांच की जा रही है. जांच में यह भी सामने आया है कि नेपाल को होने वाली आपूर्ति में कथित अनियमितताओं के संकेत मिले हैं.
इसके अलावा बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी और करीब 112 करोड़ रुपये के सीसी (कैश क्रेडिट) लेन-देन से जुड़े मामलों की भी पड़ताल की जा रही है. आयकर विभाग की टीमें दोनों परिसरों में मौजूद हैं और दस्तावेजों के साथ डिजिटल रिकॉर्ड की जांच कर रही हैं. अधिकारियों की ओर से फिलहाल मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. जांच पूरी होने के बाद आयकर विभाग विस्तृत जानकारी साझा कर सकता है.
About the Author

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…
और पढ़ें