कांवड़ यात्रा: सहारनपुर में हर 1 KM पर बारकोड, स्कैन में मिलेगी पूरी जानकारी

0
कांवड़ यात्रा: सहारनपुर में हर 1 KM पर बारकोड, स्कैन में मिलेगी पूरी जानकारी


Last Updated:


Saharanpur News: सहारनपुर में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर प्रशासन ने शिवभक्तों की सुविधा और सुरक्षा के लिए डिजिटल पहल की है. 180 किलोमीटर लंबे कांवड़ मार्ग पर हर एक किलोमीटर की दूरी पर विशेष बारकोड लगाए गए हैं. इन्हें गूगल से स्कैन करते ही कांवड़ियों को सही मार्ग, विश्राम स्थल, मेडिकल सुविधा, शौचालय और पुलिस चौकियों की सटीक लोकेशन मिल जाएगी. इसके साथ ही 11 जोन, 23 सेक्टर, 1000 सीसीटीवी कैमरों, ड्रोन और एटीएस की तैनाती से सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

सहारनपुर: सावन के पवित्र महीने में कांवड़ यात्रा अब पूरी तरह रफ्तार पकड़ चुकी है. हरिद्वार से गंगाजल लेकर हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश की ओर बढ़ने वाले शिवभक्तों की सुविधा और सुरक्षा के लिए सहारनपुर प्रशासन ने एक हाईटेक पहल की है. अब कांवड़ियों को न तो रास्ता भटकने का डर रहेगा और न ही मूलभूत सुविधाओं की तलाश में परेशान होना पड़ेगा. प्रशासन ने कांवड़ मार्गों पर हर एक किलोमीटर की दूरी पर विशेष बारकोड लगाए हैं, जिन्हें स्कैन करते ही रूट से लेकर विश्राम स्थल तक की पूरी जानकारी सीधे मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगी.

हर किलोमीटर पर लगा बारकोड, स्कैन करते ही मिलेगी सटीक जानकारी
सहारनपुर जनपद हरियाणा, पंजाब और हिमाचल जाने वाले कांवड़ियों का प्रमुख मार्ग है. कई बार रास्ता सही न पता होने के कारण शिवभक्त भटक जाते हैं. इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए सहारनपुर प्रशासन ने भोले के भक्तों के लिए विशेष बारकोड जारी किया है. कांवड़ियों को बस फ्लेक्स पर लगे इस बारकोड को गूगल के माध्यम से स्कैन करना होगा. स्कैन करते ही सही मार्ग, विश्राम स्थल, मेडिकल सुविधा, शौचालय और नजदीकी पुलिस चौकियों की सटीक लोकेशन मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगी. इस व्यवस्था के जरिए कांवड़िये कम समय में और बिना किसी असुविधा के सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं.

180 किलोमीटर कांवड़ मार्ग, 11 जोन और 23 सेक्टर में बंटा जिला
सहारनपुर जिले में कुल 180 किलोमीटर लंबे तीन मुख्य कांवड़ मार्ग हैं, जिन पर प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं. सुरक्षा और व्यवस्था के मद्देनजर पूरे जिले को पुलिस-प्रशासन द्वारा 11 जोन, 23 सेक्टर और 52 सब-सेक्टर में विभाजित किया गया है. इसके अलावा यात्रा मार्ग पर 41 अस्थायी पुलिस चौकियां स्थापित की गई हैं. संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन कैमरों और वॉच टावर के जरिए पैनी नजर रखी जा रही है, जबकि सादे कपड़ों में तैनात पुलिसकर्मी लगातार गश्त कर रहे हैं.

1000 CCTV और एटीएस का पहरा, 24 घंटे निगरानी
सुरक्षा चक्र को मजबूत करने के लिए पीएसी, आरआरएफ और एटीएस की टीमें भी मैदान में उतारी गई हैं. पूरे कांवड़ मार्ग की 24 घंटे निगरानी के लिए लगभग 1000 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. सावन माह के दौरान सहारनपुर में की गई यह आधुनिक व्यवस्था कांवड़ियों की यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने में बेहद मददगार साबित हो रही है.

About the Author

Rahul Goel

Rahul Goyal is a senior journalist with over 15 years of experience in print and digital media. He currently serves as a Coordinator and Publisher at News18 Hindi, managing State and Local18 content operations …

और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *