लौट आओ रुचिका! कोई कुछ नहीं कहेगा, PM मोदी ने आप जैसी बेटियों को माफ कर दिया

0
लौट आओ रुचिका! कोई कुछ नहीं कहेगा, PM मोदी ने आप जैसी बेटियों को माफ कर दिया


Last Updated:

PM Modi New Post: जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी स्वर्गीय मां को सरेआम भद्दी गालियां देने वाली रुचिका सिंह और अन्य युवतियों के मामले में खुद पीएम मोदी ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की. इंस्टाग्राम पर एक भावुक इंस्टा पोस्ट जारी करते हुए पीएम मोदी ने इन बच्चियों को ‘भटके हुए बच्चे’ बताया है. पूरे देश में जहां रुचिका सिंह की गिरफ्तारी और सजा की मांग उठ रही थी, वहीं पीएम ने बड़ा दिल दिखाते हुए उन्हें माफ करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि सजा देने से हालात नहीं बदलेंगे, बल्कि इन गुमराह बच्चों को गले लगाकर सही राह दिखाना हमारा काम है.

Zoom

रुचिका सिंह जैसे भटकी बच्चियों को पीएम मोदी ने माफ कर दिया है.

PM Modi on Ruchika Singh: लोकतंत्र में विरोध का अधिकार सबको है, लेकिन जब विरोध की भाषा सड़क छाप गालियों और किसी की स्वर्गीय मां को अपमानित करने तक गिर जाए, तो वह ‘कल्चरल शॉक’ बन जाता है. बीते दिनों जंतर-मंतर पर ठीक ऐसा ही हुआ. रुचिका सिंह समेत कई लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी और उनकी दिवंगत मां के लिए भद्दी गालियों का इस्तेमाल किया. ये तो हमारे सभ्य समाज की पहचान नहीं है. खासकर नोएडा की रहने वाली रुचिका सिंह का जंतर-मंतर वाला वीडियो वायरल होने के बाद इसकी खूब निंदा हो रही है. रुचिका पर जीरो एफआईआर भी हो चुका है. वह कानून के डर से छिपती फिर रही है, लेकिन इन सबके बीच खुद पीएम मोदी की प्रतिक्रिया आई है.

जब पूरा देश रुचिका की गिरफ्तारी की मांग कर रहा था, तब पीएम मोदी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी कर एक राजनेता नहीं, बल्कि एक पिता और अभिभावक की तरह अपनी बात रखी. उन्होंने साफ कहा, ‘कुछ शरारती बच्चों ने मुझे और मेरी स्वर्गीय माता को गालियां दीं. एक कल्चरल शॉक है कि हमारी बेटियां इस प्रकार की भाषा कैसे बोल सकती हैं. लेकिन मैं आज बात करना चाहता हूं कि बचपन में गलतियां होती हैं और यही तो बचपना है.’

View this post on Instagram





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *