मोदीपुरम से गाजियाबाद तक नमो भारत स्टेशनों के एंट्री-एग्जिट गेट रहेंगे बंद
Last Updated:
Namo Bharat Stations Entry Exit Gates Closed List: कांवड़ यात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन के लिए विशेष इंतजाम किए हैं. इसी कड़ी में नमो भारत (Namo Bharat) ने भी अपने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है.
नमो भारत के कई गेट 12 अगस्त तक बंद.
Kanwar Yatra Namo Bharat Train : कांवड़ यात्रा के दौरान बढ़ने वाली भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए नमो भारत ने यात्रियों के लिए बेहद जरूरी एडवाइजरी जारी की है. 4 अगस्त से 12 अगस्त 2026 तक मोदीपुरम से गाजियाबाद के बीच कई स्टेशनों के कुछ एंट्री-एग्जिट गेट और उनसे जुड़ी पार्किंग बंद रहेंगी. हालांकि, ट्रेन सेवाएं पहले की तरह चलती रहेंगी और यात्री दूसरे गेटों से स्टेशन में आ-जा सकेंगे. जिन गेटों को बंद किया जाएगा, उनकी तरफ की पार्किंग सुविधा भी इस दौरान उपलब्ध नहीं रहेगी.
हालांकि, यात्रियों को घबराने की जरूरत नहीं है. नमो भारत ट्रेन सेवाओं में कोई बदलाव नहीं किया गया है. सभी ट्रेनें अपने तय समय के अनुसार चलेंगी. सिर्फ कुछ गेट बंद रहेंगे, इसलिए यात्रियों को स्टेशन पर मौजूद दूसरे प्रवेश और निकास द्वारों का इस्तेमाल करना होगा.
किन स्टेशनों पर रहेगा असर?
नमो भारत की एडवाइजरी के अनुसार इन स्टेशनों के गेट अस्थायी रूप से बंद रहेंगे
- मोदीपुरम– गेट नंबर 2
- मेरठ नॉर्थ– गेट नंबर 2
- एमईएस कॉलोनी– गेट नंबर 2
- बेगमपुल– गेट नंबर 2 और 3
- भैसाली– गेट नंबर 2
- मेरठ सेंट्रल– गेट नंबर 2
- ब्रह्मपुरी– गेट नंबर 2
- शताब्दी नगर– गेट नंबर 2
- रिठानी– गेट नंबर 2
- परतापुर– गेट नंबर 2
- मेरठ साउथ– गेट नंबर 2
- मोदीनगर नॉर्थ– गेट नंबर 2
- मोदीनगर साउथ– गेट नंबर 2
- मुरादनगर– गेट नंबर 2
- दुहाई – गेट नंबर 3 और 4
- गुलधर – गेट नंबर 2
- गाजियाबाद– गेट नंबर 3 और 5
यात्रियों के लिए क्या है सलाह?
अगर आप 4 से 12 अगस्त के बीच नमो भारत से सफर करने वाले हैं, तो स्टेशन पहुंचने से पहले यह जरूर देख लें कि आपका सामान्य एंट्री या एग्जिट गेट बंद तो नहीं है. थोड़ा अतिरिक्त समय लेकर निकलें और स्टेशन पर उपलब्ध दूसरे गेट का इस्तेमाल करें. जिन गेटों के साथ पार्किंग सुविधा जुड़ी है, वहां वाहन खड़ा करने की सुविधा भी नहीं मिलेगी.
प्रशासन का कहना है कि यह फैसला कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने, भीड़ को नियंत्रित करने और ट्रैफिक संचालन को सुचारु बनाए रखने के लिए लिया गया है. यात्रा खत्म होने के बाद सभी गेट और पार्किंग सुविधाएं पहले की तरह खोल दी जाएंगी.
About the Author

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…
और पढ़ें