20 साल का बीमा समझकर बारिश में खेत की मेड़ पर लगा दें यह पौधा, कमाएंगे लाखों

0
20 साल का बीमा समझकर बारिश में खेत की मेड़ पर लगा दें यह पौधा, कमाएंगे लाखों


Last Updated:

Business Tips: किसान और एक्सपर्ट योगेश कुमार पांडेय ने लोकल 18 से बातचीत करते हुए बताया कि बारिश का मौसम सागौन का पौधा लगाने के लिए सबसे अच्छा बढ़िया माना जाता है. क्योंकि इस समय मिट्टी में पर्याप्त नमी रहती है. जिससे पौधे की ग्रोथ तेजी से होती है.

इस समय बारिश का मौसम चल रहा है. बारिश के मौसम में अगर आप चाहते हैं कि आप एक लंबी अवधि का कोई ऐसा पेड़ लगाए जो आपको आसान तरीके से और लंबे समय तक लाखों रुपए की कमाई कर सके. तो आज हम आपको बताने वाले हैं सागौन के पेड़ के तैयार करने के बारे में जिसको यदि आप अपने खेत के मेड़ पर लगा देते हैं तो यह आपका एक ऐसा बीमा हो जाएगा. जो एक बार की लागत में आपको अच्छा मुनाफा दे सकेगा और आपको लाखों रुपए की कमाई कर सकते हैं.

किसान और एक्सपर्ट योगेश कुमार पांडेय लोकल 18 से बताते हैं कि बारिश का मौसम सागौन का पौधा लगाने के लिए सबसे अच्छा बढ़िया माना जाता है, क्योंकि इस समय मिट्टी में पर्याप्त नमी रहती है और पौधे की जड़ें तेजी से फैलती रहती हैं. इस पेड़ के लिए सबसे पहले ऐसी जगह का चुनाव करें जहां पानी का जमाव न होता हो और धूप अच्छी मिलती हो. लगभग 45 से 60 सेंटीमीटर लंबा, चौड़ा और गहरा गड्ढा तैयार करेना चाहिए.

इसमें ऊपरी मिट्टी के साथ 8 से 10 किलो सड़ी हुई गोबर की खाद या कम्पोस्ट अच्छी तरह मिलना चाहिए. इसके बाद पौधे को पॉलीबैग से सावधानीपूर्वक निकालकर गड्ढे के बीच में सीधा रखें और मिट्टी भरकर हल्के हाथ से दबा दें. अगर बारिश कम हो रही हो तो पौधा लगाने के तुरंत बाद हल्की सिंचाई करें.

पौधे की देखभाल कैसे करें
सागौन का पौधा लगाने के बाद शुरुआती दो से तीन वर्ष सबसे महत्वपूर्ण होते हैं. इस दौरान पौधे के आसपास उगने वाले खरपतवार नियमित रूप से हटाते रहें जिससे पोषक तत्वों की पूरी मात्रा पौधे को मिल सके. बारिश के मौसम में अगर कहीं पानी जमा हो रहा हो तो तुरंत निकासी की व्यवस्था करना चाहिए क्योंकि लगातार जलभराव से जड़ों को नुकसान पहुंचता है. साल में एक या दो बार गोबर की खाद और जैविक खाद देने से पौधे की बढ़वार बेहतर होती है. अगर दीमक और अन्य कीट दिखाई दें तो कृषि विशेषज्ञ की सलाह जरूर करना चाहिए.

सागौन का पेड़ कितने दिन में तैयार होता है
सागौन एक कीमी इमारती वृक्ष है, लेकिन यह जल्दी तैयार नहीं होता. सामान्य परिस्थितियों में पौधा लगाने के बाद लगभग 8 से 12 वर्षों में पेड़ उपयोगी आकार का हो जाता है. लेकिन सुल्तानपुर जैसे वायुमंडल के लिए यह 20 साल से भी अधिक का समय लग सकता है. अगर उच्च गुणवत्ता वाली मजबूत लकड़ी चाहिए तो इसे 18 से 25 वर्ष या उससे अधिक समय तक बढ़ने देना बेहतर माना जाता है. पेड़ की वृद्धि मिट्टी की उर्वरता, वर्षा, तापमान और देखभाल पर निर्भर करती है. यह आपको लाखों रुपए की कमाई करा सकता है.

 सागौन लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें
सागौन की लकड़ी बाजार में काफी महंगी और टिकाऊ मानी जाती है. इसका उपयोग फर्नीचर, दरवाजे, खिड़कियां और अन्य इमारती कार्यों में बड़े पैमाने पर किया जाता है. आप इसे अपने खेत के मेड़ पर लगा सकते हैं और इससे आने वाले समय में अच्छी कमाई कर सकते हैं.

About the Author

Abhijeet ChauhanSub-Editor

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…

और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *