भूल जाओगे दिल्ली-नोएडा जब सोनभद्र शहर में करोगे एंट्री, कमाल की मिलेंगी सड़के

0
भूल जाओगे दिल्ली-नोएडा जब सोनभद्र शहर में करोगे एंट्री, कमाल की मिलेंगी सड़के


Last Updated:

Sonbhadra Development News: यूपी के सोनभद्र को अब सीएम योगी चमकाने जा रहे है. यूपी सरकार 202 करोड़ रुपये की लागत से 127 किलोमीटर लंबी नई सड़कें बनाने जा रही है. अब इस शहर के लोगों के पास रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे साथ ही रोड की कनेक्टिविटी बेहतर होगी.

Zoom

सोनभद्र में योगी सरकार 202 करोड़ रुपये की लागत से 127 किलोमीटर लंबी नई सड़कें बनाएगी.

सोनभद्र: यूपी के सोनभद्र जिले की तस्वीर बदलने वाली है. यहां सड़कों का जाल बिछने वाला है. अब इस शहर में तेजी से फैक्ट्रियां बढ़ेंगी और आने-जाने की सुविधा बेहतर होगी. उत्तर प्रदेश सरकार ने औद्योगिक लॉजिस्टिक योजना के तहत सोनभद्र की छह प्रमुख सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है. करीब 202 करोड़ रुपये की लागत से 127 किलोमीटर लंबी नई सड़कें बनेंगी और पुरानी सड़कों को सुधारा जाएगा. इससे उद्योगों की कनेक्टिविटी मजबूत होने के साथ-साथ आम लोगों को भी बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध होगी.

प्रदेश सरकार द्वारा औद्योगिक लॉजिस्टिक योजना के अंतर्गत प्रदेश की कुल 22 सड़क परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है, जिनमें सबसे अधिक छह परियोजनाएं अकेले सोनभद्र जिले की हैं. इन परियोजनाओं के तहत जिले के प्रमुख औद्योगिक और ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाली सड़कों का निर्माण एवं चौड़ीकरण किया जाएगा.

किन परियोजनाओं को मिली मंजूरी?
जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि मुर्धवा-म्योरपुर-बभनी-चपकी-बीजपुर मार्ग, वाराणसी-शक्तिनगर स्टेट हाईवे, चोपन-कोटा-कोन-करौंदी मार्ग सहित छह महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को मंजूरी मिली है. इन परियोजनाओं के लिए संबंधित विभागों ने समय पर सर्वे और दूसरी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कीं. इसके बाद सरकार ने इन्हें मंजूरी दे दी.

सड़क बनने के बाद क्या-क्या फायदए होंगे?
उन्होंने कहा कि सड़क बनने के बाद उद्योगों तक कच्चा माल पहुंचाना और तैयार सामान दूसरी जगह भेजना पहले से ज्यादा तेज, आसान और कम खर्च में हो सकेगा. साथ ही ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लोगों को बेहतर आने-जाने की सुविधा मिलेगी और यात्रा का समय भी कम होगा.

आगे और बेहतर होगा रोड कनेक्टिविटी
प्रशासन जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराने की तैयारी में जुटा है. इसके अलावा औद्योगिक लॉजिस्टिक योजना 2026-27 के तहत जिले की पांच अन्य सड़क परियोजनाओं के प्रस्ताव भी शासन को भेजे गए हैं. इन प्रस्तावों को भी जल्दी मंजूरी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे भविष्य में जिले का सड़क नेटवर्क और अधिक बेहतर होगा.

About the Author

authorimg

Abhijeet ChauhanSub-Editor

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…

और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *