यूपी विधानसभा परिसर में सपा विधायकों का प्रदर्शन जारी, सदन में हंगामे के आसार
Last Updated:
UP Vidhansabha Live: उत्तर प्रदेश विधानसभा में बीते दो दिनों से जमकर हंगामा हो रहा है. इस हंगामे के चलते विधानसभा स्पीकर सतीश महाना ने समाजवादी पार्टी के विधायक सचिन यादव को पूरे सत्र के लिए सदन से निष्कासित कर…और पढ़ें
यूपी विधानसभा में मानसून सत्र जारी.
UP Assembly Live: उत्तर प्रदेश विधानसभा के मॉनसून सत्र का आज तीसरा दिन है. सत्र के तीसरे दिन भी हंगामे के आसार नजर आ रहे हैं. क्योंकि चार दिवसीय सत्र में से दो दिन हंगामे के भेंट चढ़ गए. पहले दिन केवल दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी गई और फिर विधानसभा स्थगित कर दी गई. वहीं सत्र के दूसरे दिन समाजवादी पार्टी के विधायकों का हंगामा इस कदर जारी रहा कि दो बार विधानसभा स्थगित करनी पड़ी. एक तरफ जहां सपा विधायक राम मंदिर दान चोरी पर चर्चा की मांग को लेकर अड़े रहे. वहीं सरकार बार-बार यह हवाला देती रही कि मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है.
UP Assembly Monsoon Session Live: सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार- ओमप्रकाश राजभर
सुभासपा अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री OP राजभर ने कहा कि विपक्ष के पास विरोध के सिवा कोई काम नहीं है. कई मुस्लिम विधायक राम मंदिर मामले पर कर रहे हैं विरोध. उन्हें मंदिर छोड़ मस्जिद पर करनी चाहिए चर्चा. अगर मुस्लिम विधायक राम मंदिर में दर्शन करने जाए तो बुक करा दूँ एक बस. पेपर लीक पर सपा क्या करेगी चर्चा. सपा सरकार में पूरे देश के बच्चे नक़ल से पास होने के लिए आते थे UP. सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए है तैयार.
UP Assembly Live: जब तक चर्चा नहीं, तब तक विरोध जारी रहेगा- माता प्रसाद पांडेय
विधानसभा में चंदा चोरी को लेकर प्रदर्शन जारी है. नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे ने बयान जारी करते हुए कहा कि सरकार चंदा चोरी जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा को तैयार नहीं है. सरकार पहले सभी कार्य छोड़ इन मुद्दों पर करें चर्चा. सरकार के इन मुद्दों पर चर्चा ना करने से विपक्ष कर रहा विरोध. जब तक चर्चा नहीं होगी तब तक जारी रहेगा विरोध. सचिन यादव को निष्कासित करना विधानसभा अध्यक्ष को है अधिकार.
UP Assembly Live: सपा विधायकों के प्रदर्शन में शामिल हुए माता प्रसाद पांडेय
UP विधानसभा के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है. सपा विधायकों नें फिर विरोध प्रदर्शन शुरू किया. विधानसभा के गेट-1 पर सपा के चंदा चोरी को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है. संसद की तर्ज पर विधानसभा के सामने दान पत्र रख सपा प्रदर्शन कर रही है. बिजली- कानून व्यवस्था के मुद्दे पर भी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन जारी है. नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे भी विरोध प्रदर्शन में हुए शामिल.
UP Assembly Monsoon Session Live: मदरसा शिक्षकों के वेतन भुगतान विधेयक 2016 पर बड़ा फैसला संभव
यूपी विधानसभा का आज तीसरा दिन, सुबह 11 बजे से सदन की कार्यवाही होगी शुरू. आज यूपी विधानसभा में मदरसा शिक्षकों के वेतन भुगतान विधेयक 2016 पर बड़ा फैसला संभव. राज्यपाल के संदेश पर सदन में पहले पुनर्विचार होगा, फिर विधेयक वापस लेने का प्रस्ताव लाया जाएगा. प्रश्नकाल के बाद कई विभागों की वार्षिक रिपोर्ट और अधिसूचनाएं सदन के पटल पर रखी जाएंगी. विभिन्न समितियों की रिपोर्टें पेश होंगी, साथ ही जनहित से जुड़े कई मुद्दे भी उठेंगे.
UP Assembly Live: यूपी विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन भी सपा का हंगामा
समाजवादी पार्टी के विधायको का तीसरे दिन विधानसभा में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के आगे प्रदर्शन कर रहे है. निष्कासित विधायक सचिन यादव दान पत्र रख कर दूसरे विधायकों के साथ प्रदर्शन कर रहे है. हाथों में योगी आदित्यनाथ का पोस्टर है.
UP Vidhansabha Live: यूपी विधानसभा में हंगामे से अयोध्या के संत नाराज
उत्तर प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही के दौरान समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के हंगामे पर अयोध्या के संतों और धार्मिक नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि सदन में जनता के मुद्दों पर चर्चा के बजाय विपक्ष लगातार व्यवधान पैदा कर रहा है, और इससे लोकतांत्रिक परंपराओं को नुकसान पहुंच रहा है. साकेत भवन के महंत सीताराम दास ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “जिस तरह से समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के सदस्यों ने विधानसभा की कार्यवाही में बाधा डाली, वह निंदनीय है. सत्ता पक्ष लगातार उनसे बातचीत करने और संवैधानिक नियमों का पालन करने का आग्रह करता रहा, लेकिन विपक्ष ने उसे नजरअंदाज किया. समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के सदस्य असंवैधानिक तरीके से व्यवहार कर रहे हैं. वे न तो संविधान में विश्वास रखते हैं और न ही इसके तहत स्थापित संस्थाओं की गरिमा और पवित्रता को समझते हैं. ऐसी दूषित मानसिकता वाले लोग सदन में जनता की चिंताओं और समस्याओं को उठाने के बजाय लगातार व्यवधान पैदा करते हैं. इससे आम जनता का भरोसा लोकतांत्रिक संस्थाओं से उठता है.”