न करें ये गलती तो आज चांदी काटेंगे मेष राशि वाले, ध्रुव योग से बनेंगे बिगड़े काम

0
न करें ये गलती तो आज चांदी काटेंगे मेष राशि वाले, ध्रुव योग से बनेंगे बिगड़े काम


Aaj Ka Mesh Rashifal 8 August 2026 (आज का मेष राशिफल)/मिर्जापुर. मेष राशि में आज ध्रुव योग बनेगा. कामकाज में मन लगा रहेगा. रुका हुआ धन मिल सकता है. चंद्रमा और सूर्य के संयोग से विशेष योग बनेगा. हालांकि, बेवजह के विवादों से बचें. आज ऋतु वर्षा है. मास श्रावण है. तिथि दशमी है. नक्षत्र रोहिणी है. करण विष्टि और बव है. पक्ष कृष्ण है. योग ध्रुव है. आज सूर्योदय 5:46 पर और सूर्यास्त 7:07 मिनट पर होगा. शुभ मुहूर्त अभिजीत मुहूर्त 11:49 से लेकर 12:53 तक रहेगा. अभिजीत मुहूर्त में कोई भी काम शुभ साबित होता है. अशुभ समय राहुकाल 9:06 से लेकर 10:46 सुबह तक रहेगा. आज दिशाशूल पूर्व में रहेगा.

विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज मेष राशि वालों के लिए दिन आत्मविश्वास, योजनाओं को अमल में लाने और जिम्मेदारियों को निभाने का रहेगा. आज का दिन ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहेगा, लेकिन ग्रह संकेत हैं कि आवेग में आकर कोई बड़ा फैसला न लें. धैर्य और दूरदर्शी सोच आपको अपेक्षा से अधिक लाभ दिला सकता है. आज चंद्रमा मिथुन राशि में रहने वाले हैं, जिससे संचार, यात्रा, नए संपर्क और सीखने की इच्छा बढ़ेगी. मंगल आपको साहस, नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने की क्षमता प्रदान करेंगे.

नए ग्राहक, नए समझौते

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज बुध का प्रभाव व्यापार, लेखन, मीडिया, शिक्षा और बातचीत से जुड़े कार्यों में लाभदायक रहेगा. शनि का प्रभाव अनुशासन बनाए रखने की सलाह देता है. जल्दबाजी और क्रोध में कोई भी काम बिगड़ सकता है. आज का दिन नई योजनाओं और पुराने अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए अनुकूल है. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां या महत्त्वपूर्ण प्रोजेक्ट मिल सकता है. वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिलेगा. यदि आप समय का पालन करेंगे तो सराहना होगी. व्यापारियों को नए ग्राहक और नए समझौते मिलने की संभावना है. सरकारी, प्रशासनिक और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है. सहकर्मियों के साथ सहयोगात्मक रवैया अपनाएं. आय में सुधार के संकेत हैं. निवेश करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें. अनावश्यक खर्चों से बचें.

भाई-बहन करेंगे मदद

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि प्रेम संबंधों में विश्वास और निकटता बढ़ेगी. जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हो सकती है. अविवाहित लोगों के लिए नया रिश्ता आने की संभावना है. रिश्तों में पारदर्शिता और मधुर वाणी बनाए रखने की जरूरत है. परिवार में सुखद वातावरण रहेगा. किसी मांगलिक या धार्मिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है. भाई-बहन का सहयोग मिल सकता है. बड़ों के आशीर्वाद से आत्मबल बढ़ेगा.

कैसी रहेगी सेहत

अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, स्वास्थ्य सामान्य से अच्छा रहेगा. अधिक काम के कारण हल्की थकान महसूस हो सकती है. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और संतुलित भोजन करें. योग, प्राणायाम और सुबह की सैर लाभकारी रहेगा. विद्यर्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है. नई तकनीकी या कौशल सीखने के लिए नया दिन शुभ रहेगा.

भाग्यांक 9, शुभ रंग लाल 

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज मेष राशि के लिए भाग्य का प्रतिशत 82% होगा. शुभ अंक एक, भाग्य अंक 9 होगा. शुभ रंग लाल और केसरिया होगा. शुभ दिशा पूर्व होगी. आज शनिदेव को मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं. हनुमान चालीसा का पाठ करें. मंगल मंत्र का 108 बार जाप करें. किसी जरूरतमंद व्यक्ति को काले तिल, उड़द की दाल या लोहे का दान करना आपके लिए लाभदायक रहेगा.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *