काले घुटनों से हैं परेशान, घर बैठे ऐसे करें इसका समाधान
Agency:News18 Uttar Pradesh
Last Updated:
Home Remedies for Dark Knees Fast: कुछ लोगों को काले घुटने कई बार दिखने में कम अच्छे लगते हैं और इससे छुटकारा पाने की कोशिश भी करते हैं. आज हम आपको इसे दूर करने का ऐसा उपाय बताने जा रहे हैं…….
काले घुटनों से छुटकारा पाएं इस आसान और असरदार तरीके से
रामपुर: लोग चेहरे और हाथ-पैरों की देखभाल तो करते हैं, लेकिन घुटनों पर ध्यान नहीं देते. इससे धीरे-धीरे घुटनों पर गंदगी जमने लगती है और उनकी त्वचा काली और रूखी दिखने लगती है. यह समस्या ज्यादातर उन लोगों को होती है जो घुटनों के बल ज्यादा बैठते हैं या जिनकी त्वचा ज्यादा रूखी होती है. आज हम आपको इसी समस्या को घर बैठे ठीक करने का तरीका बताने जा रहे हैं.
अगर आप भी अपने घुटनों और त्वचा को साफ और निखरा हुआ बनाना चाहते हैं तो सबसे पहले उन्हें नियमित रूप से साफ करना जरूरी है. इसके लिए एक आसान पेस्ट बना सकते हैं. एक चम्मच कॉफी पाउडर में आधा चम्मच बेकिंग सोडा और टमाटर का रस मिलाएं. इसे अच्छी तरह घुटनों पर लगाएं और पांच मिनट तक छोड़ दें. इसके बाद आधे नींबू से हल्के हाथों से घुटनों पर रगड़ें. इससे डेड स्किन हटने लगेगी और घुटनों की रंगत निखरने लगेगी. यह उपाय हफ्ते में दो बार करने से धीरे-धीरे असर दिखने लगेगा. इससे घुटनों की त्वचा का कालापन कम होगा और वो पहले से ज्यादा साफ दिखने लगेंगे. अगर जल्दी असर चाहिए तो इसके बाद घुटनों पर कोई अच्छा मॉइश्चराइजर भी लगाया जा सकता है. इससे त्वचा में नमी बनी रहेगी और वह ज्यादा मुलायम और चमकदार लगेगी.
ध्यान देने वाली बात यह भी है कि कई बार घुटनों का कालापन सूरज की रोशनी की वजह से भी होता है. जब हम बाहर जाते हैं, तो चेहरे और हाथों को तो ढक लेते हैं, लेकिन घुटनों पर ध्यान नहीं देते. इससे धीरे-धीरे वहां टैनिंग हो जाती है और स्किन काली दिखने लगती है. अगर धूप में ज्यादा रहना पड़ता है, तो घुटनों पर हल्का सा सनस्क्रीन भी लगाया जा सकता है. इससे घुटने की त्वचा सुरक्षित रहती है. अगर इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखा जाए, तो घुटनों का कालापन दूर किया जा सकता है. घर में मौजूद चीजों से घुटनों की देखभाल करना न सिर्फ आसान है, बल्कि सुरक्षित भी है. नियमित सफाई, सही मॉइश्चर और थोड़ा सा ध्यान देने से घुटनों की त्वचा साफ, चमकदार और खूबसूरत बनी रह सकती है.
Rampur,Uttar Pradesh
February 22, 2025, 18:21 IST