LIVE: लिखकर देता हूं इस हिंदुस्तान में आपको नौकरी नहीं मिल सकती – राहुल गांधी
प्नयागराज: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी प्रयागराज पहुंचे है. बमरौली एयरपोर्ट से सीधे राहुल गांधी का काफिला आनंद भवन- स्वराज भवन पहुंचा. आनंद भवन-स्वराज भवन राहुल गांधी का पैतृक आवास है. राहुल गांधी शाम 6:00 बजे तक स्वराज भवन में रहेंगे. इस दौरान राहुल गांधी पार्टी के नेताओं से मुलाकात करेंगे. राहुल गांधी शाम 6:00 बजे से 8:30 बजे तक केपी ग्राउंड में छात्रों से संवाद कार्यक्रम गूंज में शिरकत करेंगे. राहुल गांधी के दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.
अपडेट-
राहुल गांधी के प्रयागराज में गूंज कार्यक्रम में भाषण के कुछ अंश
मैं हर हिंदुस्तान के नागरिक, हर यूथ की बात कर रहा हूं. मैं इंडिविजुअल्स की बात कर रहा हूं. आप सब में इंटेलिजेंस है, इमेजिनेशन है, कैपेसिटी है.अगर ये देश आगे बढ़ेगा, तो आपके बल पर, आपकी स्ट्रेंथ पर ही इस देश का फ्यूचर बनेगा. हिंदुस्तान के पास सबसे बड़ा दुनिया में सबसे बड़ा यूथ का पॉपुलेशन है. 40 करोड़ युवा, आप जैसे युवा एनर्जेटिक युवा इस देश में रहते हैं. ये इस देश की स्ट्रेंथ है. चीन की बात होती है, अमेरिका की बात होती है, रशिया की बात होती है, इंडिया के यूथ के सामने, इंडिया के यूथ पोटेंशियल के सामने ये सब लोग कुछ नहीं है.
21वीं सदी में अगर देश प्रगति करता है तो दो चीजों के बल पर करता है – यूथ पोटेंशियल, जो आप में है और डेटा जो आप क्रिएट करते हो. सबसे ज्यादा, दुनिया में सबसे ज्यादा डेटा हिंदुस्तान में है. एक गीगाबाइट डेटा प्रति भारतीय प्रतिदिन इस्तेमाल करता है. तो डेटा और आपके पोटेंशियल पे होगा. युवा प्लस डेटा इज़ इक्वल टू ट्वेंटी फर्स्ट सेंचुरी इकोनॉमी. आपके डेटा के बिना AI का कोई मतलब नहीं है. अगर AI बनता है, तो आपके डेटा के बेसिस पे बनता है.
20वीं सदी में पेट्रोल और पेट्रोल इंजन देश को बनाता था. अगर 20वीं सदी में मैं आपके पास आता और आपसे कहता, देखिए मैं आपको पेट्रोल इंजन दे रहा हूं. मगर आपको पेट्रोल नहीं दूंगा. आप मुझे कहते इस पेट्रोल इंजन से मेरा कुछ नहीं होने वाला है. वैसे ही 21वीं सदी में डेटा से ही AI बनता है. डेटा से आप AI बना सकते हो. मगर एआई से आप डेटा पैदा नहीं करते हो कर सकते हो. और ये डेटा हिंदुस्तान का है और आपका है. आप इसको क्रिएट करते हो. ये आप बनाते हो, ये आपका इमेजिनेशन है. ये हिंदुस्तान की पूंजी है, स्ट्रेंथ है, एसेट है. डेटा आपका, यूथ पोटेंशियल आपका. आपको चक्रव्यू में फंसा रखा है.
आपके परिवारों से, आपके जेब से पैसा छीना जाता है, लाखों करोड़ रुपए लिए जाते हैं और फिर आपको एक सर्टिफिकेट दिया जाता है. आपको कहा जाता है कि हां आपको एजुकेशन सर्टिफिकेट मिल गया, बीए मिल गया, एमए मिल गया, एमएससी मिल गया. मगर इस सर्टिफिकेट का कोई मतलब नहीं है आज हिंदुस्तान में क्योंकि यह सर्टिफिकेट आपको रोजगार नहीं दे सकता है. सर्टिफिकेट हिंदुस्तान में आपको रोजगार नहीं देता है. आंकड़ा मैं आपको देता हूं. हजार में से, हजार युवाओं में से सिर्फ 12 युवाओं को परमानेंट नौकरी मिलती है. जहां तक डेटा की बात है, आपका डेटा छीन लिया जाता है. बड़ी-बड़ी कंपनीज को आपका डेटा दिया जाता है.
- शिक्षा के नाम पर लूट और बेरोजगारी का कड़वा सच
शिक्षा और रोजगार के मुद्दे पर सिस्टम को घेरते हुए राहुल गांधी ने कड़वी सच्चाई सामने रखी. उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग, मेडिकल और पोस्ट ग्रेजुएट जैसी पढ़ाई के नाम पर परिवारों से लाखों-करोड़ों रुपए छीने जा रहे हैं, लेकिन ये महंगी डिग्रियां युवाओं को नौकरी नहीं दे रही हैं. राहुल ने चौंकाने वाला आंकड़ा देते हुए कहा कि आज 1000 में से सिर्फ 12 युवाओं को ही रोजगार मिल पा रहा है. उन्होंने मंच से बेबाकी से कहा, ‘मैं कहता हूं कि आपको इस हिंदुस्तान में नौकरी नहीं मिल सकती.’ इस दौरान उन्होंने स्क्रीन पर वीडियो चलाकर युवाओं की बुलंद आवाज भी सुनाई और मंच से अविनाश तथा अजय नाम के दो छात्रों से सीधा संवाद कर उनकी जमीनी समस्याएं जानीं. - डेटा, AI और 21वीं सदी का नया ‘नशा’
राहुल गांधी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा के खेल पर बड़ा प्रहार किया. उन्होंने मंच से कहा कि आज के दौर में एआई का अपने आप में कोई मतलब नहीं है, क्योंकि एआई आपके डेटा से ही बनता है; एआई से डेटा नहीं बनाया जा सकता. राहुल ने डेटा को हिंदुस्तान की असली पूंजी और एसेट बताया. उन्होंने युवाओं को आगाह करते हुए कहा कि आपका कीमती डेटा बड़ी-बड़ी कंपनियों को दिया जा रहा है और आपको एक चक्रव्यूह में फंसाया जा रहा है. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया और इंटरनेट के इस मायाजाल को ’21वीं सदी का नशा’ करार दिया. - युवाओं देश की ताकत- राहुल गांधी
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज प्रयागराज में एक बिल्कुल अलग ‘भगवा शर्ट’ अवतार में नजर आए. यहां अपने संबोधन में उन्होंने युवाओं में जोश भरते हुए भारत की असली ताकत का अहसास कराया. राहुल गांधी ने हुंकार भरते हुए कहा कि पूरी दुनिया में भारत के पास सबसे ज्यादा 40 करोड़ युवा हैं और इस प्रचंड यूथ शक्ति के सामने दुनिया का कोई भी देश कुछ भी नहीं है. 21वीं सदी में सच्ची देशभक्ति का जिक्र करते हुए राहुल ने एक नया नारा दिया और कहा कि आज के समय में ‘युवा प्लस डेटा’ ही 21वीं सदी की असली इकोनॉमी है. - खचाखच भरा केपी मैदान, छात्रों में काफी उत्साह
राहुल गांधी आज प्रयागराज में छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम गूंज के तहत मुलाकात करने पहुंचे हैं. राहुल गांधी करीब 7.15 बजे केपी ट्रस्ट मैदान पहुंचेंगे. उससे पहले ही पूरा केपी मैदान छात्रों और कांग्रेस नेताओं से खचाखच भर गया है. पिछले दो घंटे से छात्रों के आने का सिलसिला जारी है. छात्रों में राहुल गांधी से संवाद को लेकर खासा उत्साह दिखाई दे रहा है. कांग्रेस के नेता भी राहुल गांधी के इस दौर से बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं.