बाघ-तेंदुओं के बाद इस दुर्लभ विदेशी पक्षी को रास आया तराई का जंगल… 350 प्रजाति के परिंदों ने भी बनाया ठिकाना
Agency:News18 Uttar Pradesh
Last Updated:
Pilibhit Tiger Reserve News : पीलीभीत टाइगर रिजर्व की जैव विविधता और बेहतर जलवायु अब दुर्लभ पक्षियों को भी रास आ रही है. यहां 350 से अधिक प्रजातियों की पक्षियां पाई जाती हैं, जिनमें दुर्लभ जॉर्डन बुशचैट और डॉलर…और पढ़ें
फाइल फोटो.
हाइलाइट्स
- पीलीभीत टाइगर रिजर्व में 350 से अधिक पक्षी प्रजातियां हैं.
- दुर्लभ जॉर्डन बुशचैट पक्षी पीटीआर में देखा गया.
- पीटीआर की जैवविविधता और जलवायु पक्षियों को आकर्षित कर रही है.
पीलीभीत : पीलीभीत टाइगर रिजर्व की जैव विविधता और बेहतर जलवायु बाघ-तेंदुओं के साथ अब दुर्लभ पक्षियों को रास आने लगी है. बाघों की बढ़ती संख्या को लेकर विश्व पटल पर पहचान बना चुके तराई के इस जंगल में कई अन्य ऐसे पक्षियों की प्रजातियां भी देखी जा रही है, जो बेहद कम देखने को मिलती है. यहां दुर्लभ के जॉर्डन बुशचैट पक्षी को भी देखा जा रहा है. वन्यजीव प्रेमी इसे पीटीआर के लिहाज से एक शुभ संकेत मान रहे हैं.
तकरीबन 73 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैला पीलीभीत टाइगर रिजर्व अपनी जैव विविधता को लेकर पूरे दुनिया में मशहूर है. बाघों की बढ़ती संख्या को लेकर पीटीआर अंतरराष्ट्रीय स्तर का TX2 अवार्ड के अलावा बाघ संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान के लिए CATS जैसे अवार्ड भी हासिल कर चुका है. वन्यजीवों के साथ अब पक्षियों को भी पीलीभीत टाइगर रिजर्व की आबोहवा रास आने लगी है.
PTR में पक्षियों की 350 से अधिक प्रजातियां
वर्तमान में पक्षियों की 350 से अधिक प्रजातियां पीटीआर में पाई जाती है. इसमें वैश्विक स्तर की 10 प्रजातियां भी शामिल है. पिछले कुछ महीनों से पीलीभीत टाइगर रिजर्व में खूबसूरत डॉलर बर्ड ( भारी भरकम, चपटे सिर वाला गहरे नीले रंग का पक्षी जिसकी छोटी चमकीली लाल चोंच होती है)और बेहद कम दिखने वाला जॉर्डन बुशचैट पक्षी(एक छोटा सा पक्षी है जो पश्चिम एशिया और मध्य एशिया से लेकर भारतीय उपमहाद्वीप और दक्षिण पूर्व एशिया तक पाया जाता है)भी देखा जा रहा है.टरक्वाइज वाइल्ड लाइफ कंजर्वेशन सोसायटी के मुताबिक जॉर्डन बुशचैट बेहद कम दिखने वाला पक्षी है. इसकी मौजूदगी पीलीभीत टाइगर रिजर्व के ग्रासलैंड में देखी गई है. वहीं डॉलर बर्ड पीलीभीत जंगल के संरक्षित होने से पूर्व देखा गया था. दुर्लभ प्रजाति के डॉलर बर्ड की मौजूदगी अब फिर से पीलीभीत टाइगर रिजर्व देखी गई है.
जॉर्डन बुशचैट पक्षी की पहचान
जॉर्डन बुशचैट पक्षी की मौजूदगी पीलीभीत टाइगर रिजर्व के लग्गाभग्गा से लेकर हरीपुर जंगल तक है. टरक्वाइज वाइल्ड लाइफ कंजर्वेशन सोसायटी के अध्यक्ष मोहम्मद अख्तर मियां के मुताबिक जॉर्डन बुशचैट की लंबाई लगभग 12-14 सेंटीमीटर होती है. इसके पंख भूरे, सफेद और काले रंग के होते हैं. नर आमतौर पर काले रंग के होते हैं. खास बात यह है कि यह बेहद कम देखने को मिलता है और अकसर जोड़े में ही देखा जाता है. असम के कुछ हिस्सो में भी इसकी मौजूदगी देखी जाती है.
Ayodhya,Faizabad,Uttar Pradesh
February 22, 2025, 20:23 IST