सात समंदर पार गूंजा कानपुर के CSJMU का नाम, 12 देशों से एडमिशन के लिए आए आवेदन

0
सात समंदर पार गूंजा कानपुर के CSJMU का नाम, 12 देशों से एडमिशन के लिए आए आवेदन


Last Updated:

सीएसजेएमयू ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में बड़ी उपलब्धि हासिल की है. दरअसल इस बार 12 देशों के 177 विदेशी छात्रों ने सीएसजेएमयू में प्रवेश हेतु आवेदन किया है. विश्वविद्यालय की पहचान अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंच रही है. पिछले साल के मुकाबले इस साल ये संख्या काफी बढ़ी है.

Top Deals Inside

कानपुर: कानपुर के छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु 12 देशों के 177 विदेशी छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है. विश्वविद्यालय की पहचान अब कानपुर और आसपास के जिलों से आगे बढ़कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंच रही है.

सीएसजेएमयू में हर साल कानपुर के साथ-साथ आसपास के जिलों और अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में छात्र प्रवेश लेते हैं. अब विदेशी छात्रों की बढ़ती संख्या विश्वविद्यालय के लिए एक नई पहचान बना रही है. पिछले सत्र में 36 विदेशी छात्रों ने विश्वविद्यालय में प्रवेश लिया था और इस बार आवेदन की संख्या पिछले साल के मुकाबले काफी अधिक पहुंच गई है. प्रवेश प्रक्रिया अभी जारी है.

12 देशों के छात्रों ने दिखाई दिलचस्पी
विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय संबंध एवं शैक्षणिक सहयोग प्रकोष्ठ के समन्वयक डॉ. विकास सैनी के अनुसार, इस वर्ष अब तक 12 देशों से कुल 177 आवेदन प्राप्त हुए हैं. इनमें नेपाल, नामीबिया, ओमान, तंजानिया, अफगानिस्तान, ब्राजील, एस्वातिनी, कुवैत, लाइबेरिया, सिएरा लियोन और दक्षिण सूडान जैसे देश शामिल हैं. दक्षिण एशिया के साथ ही अफ्रीकी देशों के छात्रों में भी सीएसजेएमयू को लेकर रुचि बढ़ी है.

पाठ्यक्रमों में आवेदन
विदेशी छात्र विश्वविद्यालय के अलग-अलग पारंपरिक और आधुनिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन कर रहे हैं. इससे विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों के बीच विभिन्न देशों की संस्कृति और शिक्षा के अनुभव साझा करने का अवसर मिलेगा. हालांकि आवेदन अब भी जारी है, इसलिए अनुमान लगाया जा रहा है कि इसकी संख्या बढ़ सकती है, जो सीएसजेएमयू के लिए बड़ी उपलब्धि है.

ऑनलाइन प्रक्रिया ने आसान किया विदेशी छात्रों का प्रवेश
विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय संबंध एवं शैक्षणिक सहयोग प्रकोष्ठ के अधिष्ठाता प्रो. सुधांशु पांडया ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में विश्वविद्यालय की अंतरराष्ट्रीय पहचान लगातार मजबूत हुई है. कुलपति प्रो. विनय पाठक के प्रयासों से विश्वविद्यालय ने विदेशी छात्रों तक अपनी पहुंच बढ़ाई है. इसी का असर है कि अब अलग-अलग देशों से विद्यार्थी यहां पढ़ाई के लिए आवेदन कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि विदेशी छात्रों के लिए प्रवेश प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और ऑनलाइन बनाया गया है. इससे दूसरे देशों में बैठे विद्यार्थी भी आसानी से विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम और प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी हासिल कर आवेदन कर पा रहे हैं.

विदेशी छात्रों से कैंपस को मिलेगा ग्लोबल माहौल
विदेशी छात्रों की बढ़ती संख्या से विश्वविद्यालय के कैंपस में भी बदलाव देखने को मिलेगा. अलग-अलग देशों से आने वाले छात्र यहां के विद्यार्थियों के साथ पढ़ेंगे और अपने देश की संस्कृति, भाषा और अनुभव साझा करेंगे. इससे स्थानीय छात्रों को भी दूसरे देशों की शिक्षा और संस्कृति को करीब से समझने का मौका मिलेगा. विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि विदेशी छात्रों की बढ़ती संख्या से सीएसजेएमयू की अंतरराष्ट्रीय पहचान और मजबूत होगी. आने वाले समय में दूसरे देशों से भी छात्रों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है. इससे कानपुर का यह विश्वविद्यालय देश के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर भी उच्च शिक्षा के एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में अपनी पहचान बना सकेगा

About the Author

authorimg

आर्यन सेठ

आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ल…

और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *