सीतापुर-कानपुर में बदमाशों का एनकाउंटर, इटावा में कांस्टेबल ने किया सुसाइड
Last Updated:
UP News Today: अगर आप उत्तर प्रदेश की राजनीतिक और आपराधिक खबरों के जानने में रुचि रखते हैं तो आप न्यूज18 हिंदी के इस लाइव ब्लॉग के साथ जुड़े रहिए. यहां आपको सूबे की तमाम खबरों के पल-पल के अपडेट्स मिलते रहेंगे.
यूपी न्यूज लाइव
यूपी आज का समाचारः उत्तर प्रदेश की सीतापुर जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में कामिल और फरमान नाम के बदमाश गोली लगने से घायल हो गए. दोनों बदमाश लखीमपुर खीरी जिले के रहने वाले हैं. वहीं कानपुर में वाहन चेकिंग के दौरान बाइक के रोकने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. इस दौरान पुलिस ने जवाबी फायरिंग की और आशी नाम का बदमाश घायल हो गया. फिर पुलिस उसे कंधे पर लादकर अस्पताल ले गई, जहां उसका इलाज चल रहा है. यहां पढ़ें पल-पल के अपडेट्स…
Prayagraj News: कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर 3 किलोमीटर लंबा जाम
प्रयागराज में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर लगभग 3 किलोमीटर लंबा लगा वाहनों का जाम. हाईकोर्ट फ्लाईओवर से लेकर चौफटका से आगे सुलेम सराय तक लगा जाम. जाम में करीब डेढ़ घंटे से स्कूली वाहन रोडवेज बसें और सेना के वहां फंसे. जाम की वजह से बच्चे भी समय से नहीं पहुंच पाए स्कूल. घर से स्कूल निकले शिक्षक और दफ्तर जा रहे कर्मचारी भी जाम में फंसे. सेना के सप्लाई डिपो के पास आए दिन लगता है भयंकर जाम. लोगों में पुलिस और प्रशासन के खिलाफ दिखा गुस्सा. जाम की समस्या का स्थाई समाधान करने की लोगों ने की मांग.
Lucknow News: दोस्त ने मां के पायल चुराने का लगाया आरोप तो मार डाला
लखनऊ में चाकू और लोहे की सरिया से वार कर ऑटो ड्राइवर की हत्या. मृतक का दोस्त और उसके पिता हत्या के मामले में गिरफ्तार. शनिवार देर रात फैजुल्लागंज में 26 साल के शुभम सोनी की हुई हत्या. पड़ोस में रहने वाले शुभम के दोस्त सुमित और उसके पिता मथुरा हत्या के आरोप में गिरफ्तार. सुमित और शुभम कुछ दिन पहले तक गहरे दोस्त थे. सुमित ने शुभम पर अपनी मां की पायल चोरी करने का आरोप लगाया था. सुमित ने चौकी पर तहरीर भी दी थी. लेकिन पुलिस की जांच में चोरी की पुष्टि नहीं हुई. जिसके बाद शुभम को छोड़ दिया गया. इसके बाद से ही सुमित और उसके पिता मथुरा शुभम से रंजिश मानने लगे. शनिवार देर रात सुमित ने शुभम को घर के पास ही घेर लिया. सुमित ने चाकू और मथुरा ने लोहे की सरिया से कई वार कर शुभम की हत्या कर दी.
मंडियाव पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
हत्या में इस्तेमाल चाकू और लोहे की सरिया बरामद।
Sitapur Encounter News: सीतापुर में पुलिस-बदमाशों के बीच एनकाउंटर
सीतापुर जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़. गोली लगने से कामिल और फरमान हुए घायल. लखीमपुर खीरी के रहने वाले हैं बदमाश. चेन लूट की घटना में चल रहे थे फरार. कनवाखेड़ा से फायरिंग बट मार्ग पर जंगल में हुई मुठभेड़. बदमाशों से एक बाइक, दो तमंचा सहित भारी संख्या में कारतूस हुई बरामद. दो सोने की चेन के टुकड़े भी हुए बरामद. एसपी अंकुर अग्रवाल ने पुलिस टीम को दिया 25 हजार का इनाम. शहर कोतवाली व एसओजी टीम को मिली सफलता.
Kanpur News: कानपुर में पुलिस ने बदमाश का किया एनकाउंटर
कानपुर में पुलिस और अपराधी के बीच हुई मुठभेड़. चेकिंग के दौरान बाइक के रोकने के दौरान पुलिस टीम पर बदमाश ने की फायरिंग. जवाबी फायरिंग में शातिर आशीष के दोनों पैर पर लगी गोली. कंधे पर लादकर अस्पताल लेकर पहुंची पुलिस अस्पताल. पुलिस की पूछताछ में पता चला कि साढ़ थाना क्षेत्र में दंपति पर कुल्हाड़ी से हमला करके पति को मौत के घाट उतार कर पत्नी को लहूलुहान कर घर से नगदी, जेवर मोटरसाइकिल लूटकर फरार हुए थे तीन लुटेरे. पुलिस आयुक्त के निर्देश पर ज्वाइंट सीपी लॉ एंड आर्डर के नेतृत्व में 60 से ज्यादा टीमों को लगाया गया था. अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए एडिशनल डीसीपी सुमित रामटेक के नेतृत्व में दरगायपुर में चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में पकड़ा गया शातिर आशीष पासवान. साढ थाना क्षेत्र के अंतर्गत हत्या और लूट के मामले का आरोपी था आशीष. लूट में इस्तेमाल की गई पल्सर मोटरसाइकिल भी बरामद. पुलिस टीम कर रही पूछताछ.
Etawah Constable Suicide: इटावा में महिला कांस्टेबल ने की खुदकुशी
इटावा जिले के सैफई थाने में तैनात महिला कांस्टेबल प्रियंका ने सल्फास खा करके दी जान. साल 2019 के बैच की महिला कांस्टेबल प्रियंका की आत्महत्या के बाद पुलिस अधिकारियों के हाथ पांव फूले. मूल रूप से सहारनपुर की रहने वाली प्रियंका ने आत्महत्या क्यों की इस बारे में सही और सटीक जानकारी नहीं मिल पा रही है. प्रियंका की दो बेटियां अभी बताई गई हैं. पति के बारे में भी कोई सही जानकारी नहीं मिल पा रही है. पुलिस के सभी बड़े अफसर सभी मेडिकल यूनिवर्सिटी में जांच करने में जुटे हुए हैं. प्रियंका इटावा पुलिस लाइन में ही रह रही थी, जहां पर उसने जहरीला पदार्थ खा कर के जान दी है. प्रियंका को पहले मुख्यालय के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर राजकीय संयुक्त चिकित्सालय लेकर आया गया. उसके बाद नाजुक हालत पर सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी ले जाया गया, जहां डाक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया है.
Sitapur News: सीतापुर में वीडियो गेम खेलने को लेकर चले धारदार हथियार
सीतापुर जिले में वीडियो गेम खेलने को लेकर हुआ विवाद. दो पक्षों में चले धारदार हथियार. खूनी संघर्ष में अयान और दानिश गंभीर रूप से हुए घायल. इलाज के दौरान किशोर अयान की हुई मौत. पुलिस ने दो आरोपियों को लिया हिरासत में. शहर कोतवाली इलाके का मामला.