जज साहब के चैंबर में दो लड़कियों ने… बृजभूषण शरण सिंह ने किसका खोला राज?

0
जज साहब के चैंबर में दो लड़कियों ने… बृजभूषण शरण सिंह ने किसका खोला राज?


Last Updated:

Gonda Latest News: यूपी के कैसरगंज से पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने महिला पहलवानों से जुड़े मामले में कोर्ट के फैसले के बाद बड़ा दावा किया है. फैसले की कॉपी सामने आने के बाद अपने पैतृक आवास पर मीडिया से बातचीत में बृजभूषण ने कहा कि 18 जनवरी 2023 को उन्होंने जो बातें कही थीं, कोर्ट के फैसले से वही बातें साबित हुई हैं. उन्होंने महादेव रेसलिंग एकेडमी और हरियाणा की कुश्ती की राजनीति को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए.

Top Deals Inside

जज साहब के चैंबर में दो लड़कियों ने... बृजभूषण शरण सिंह ने किसका खोला राज? Zoom

बृज भूषण शरण सिंह.

गोंडा: यूपी में गोंडा के कैसरगंज से पूर्व भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के फैसले की कॉपी सामने आ गई है. उसके बाद आज उन्होंने अपने पैतृक आवास पर मीडिया से बातचीत की. उन्होंने कहा कि पहले दिन 18 जनवरी 2023 को जो बातें मैंने कही थीं वो सारी बातें कोर्ट के जजमेंट से साबित हो गईं. जिस महादेव रेसलिंग एकेडमी की आप बात कर रहे हैं हरियाणा में हमको लगता है पचासों अखाड़े और एकेडमी हैं. लेकिन एक-एक फैमिली और एक अखाड़ा महादेव रेसलिंग एकेडमी और महादेव रेसलिंग एकेडमी के कर्ता-धर्ता, स्थापित कराने वाले मदद कराने वाले का नाम है भूपेंद्र हुड्डा और उन्हीं के दबाव में ये लड़कियां आगे निकल कर आई थीं.

उन्होंने आगे कहा कि जो ये कोर्ट ने जजमेंट दिया है कि एक फैमिली, एक अखाड़ा ये हमारे बयान के आधार पर नहीं दिया है. जो पीड़िता हैं इसी में से दो लड़कियों ने जाकर चैंबर में जज साहब को सारी बातें बताई है और उसका बाकायदा कोर्ट पर रिकॉर्ड हुई है. उसी के आधार पर यह आया है और जैसे इसमें से कुछ रेसलर हिसार के हैं, कुछ रेसलर रोहतक के हैं. लेकिन सारे रेसलरों का एक एड्रेस था बजरंग पूनिया ने जो एड्रेस दिया है.

बजरंग पूनिया और इन्होंने ओवरसाइट कमेटी जो गवर्नमेंट ने बनाया था, वहां इन्होंने कुछ कहा फिर एक शपथ पत्र इन्होंने दिया. उसमें इन्होंने कुछ कहा और जब फाइनल गवाही देने की बात आई तो जिस शपथ पत्र को इन्होंने दिया था. वहीं बृजभूषण ने आगे कहा कि जो मैंने कहा था कि मैं किसी भी घटना के समय इनके साथ मौजूद नहीं था वो सारी बातें इन्हीं के बयान से प्रमाणित हो गईं. उन्होंने आगे कहा कि ये कभी कुछ बोल रहे हैं, शपथ पत्र में कुछ बोल रहे हैं. ओवरसाइट कमेटी के सामने कुछ बोल रहे हैं और मौके पर कुछ बोल रहे हैं.

बृजभूषण ने कहा कि देखिए एक तो सबसे पहला चुनाव मैंने दीपेंद्र हुड्डा को हराया था. उस समय भूपेंद्र हुड्डा मुख्यमंत्री थे और समझ लीजिए हरियाणा के मुख्यमंत्री चुनाव लड़ रहे थे और मैं अकेला था लेकिन देश के लोगों ने मेरे ऊपर विश्वास किया और मैं लगातार जीत रहा था. एक तो इनके मन में यह कसक थी दूसरा मैंने कुछ जूनियर पहलवानों के हित में कुछ नियमों में बदलाव किए थे और इसी का विरोध हुआ. ये पहलवान पॉलिटिकल पार्टी का खिलौना बन गए, कांग्रेस का खिलौना बन गए, आम आदमी पार्टी का खिलौना बन गए देश की सारी पार्टियां शामिल हो गईं.

वहीं उन्होंने आगे कहा कि इससे बड़ी खुशी मेरे लिए नहीं हो सकती है कि जो मैने कहा वहीं कोर्ट ने भी किया. वहीं राजनैतिक भविष्य को लेकर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि कांग्रेस और सपा का रुख क्या रहेगा, कितनी मजबूती से मैदान में आएंगे. इस पर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि देखिए कांग्रेस का स्वयं का कुछ नहीं है. समाजवादी पार्टी की बैसाखी पर या कंधे पर बैठ कर के ही वो चुनाव लड़ सकते हैं और कुछ सीटें पा सकते हैं या नहीं पा सकते हैं, मेरी कोई भविष्यवाणी इस पर नहीं है लेकिन स्वयं की उनकी कोई हैसियत नहीं है.

About the Author

authorimg

Abhijeet ChauhanSub-Editor

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…

और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *