बेवजह झगड़ा, गलतफहमियां…क्या आपके दांपत्य को लग गई है नजर? अपनाएं कपूर-लौंग की ये ट्रिक
Last Updated:
Hariyali Teej Remedy : कई बार परिवार में सब कुछ ठीक होने के बावजूद पति-पत्नी के बीच अचानक मनमुटाव, गलतफहमियां और तनाव बढ़ने लगता है. क्या आपके साथ भी यही हो रहा है. धार्मिक मान्यताओं में इसे नजर या नकारात्मक ऊर्जा से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है. एक छोटा सा उपाय आपको इन दिक्कतों से मुक्ति दिला देगा. बस तीन दिन बाद आपको एक काम करना होगा. लोकल 18 से अयोध्या के ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम बताते हैं कि हरियाली तीज का व्रत रखने और विधि-विधान से पूजा करने से वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है.
अयोध्या. हिंदू धर्म में हरियाली तीज का विशेष धार्मिक महत्व है. यह पर्व माता पार्वती और भगवान शिव को समर्पित है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हरियाली तीज का व्रत रखने और विधि-विधान से पूजा करने से वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है. कुंवारी कन्याएं मनचाहा वर पाने और विवाह में आ रही बाधाओं को दूर करने की कामना से यह व्रत करती हैं. इस बार हरियाली तीज का पर्व 15 अगस्त को मनाया जाएगा. कई बार परिवार में सब कुछ ठीक होने के बावजूद पति-पत्नी के बीच अचानक मनमुटाव, गलतफहमियां और तनाव बढ़ने लगता है. धार्मिक मान्यताओं में इसे नजर या नकारात्मक ऊर्जा से जोड़कर देखा जाता है. ऐसे में हरियाली तीज के दिन कुछ विशेष धार्मिक उपाय करने से इनसे मुक्ति मिल सकती है.
इस मंत्र का करना होगा जाप
लोकल 18 से अयोध्या के ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम बताते हैं कि हरियाली तीज के दिन किया गया एक सरल उपाय दांपत्य जीवन में मधुरता और आपसी सामंजस्य को बढ़ा देता है. इसके लिए सूर्यास्त के समय भीमसेनी कपूर का एक टुकड़ा लें और उसे भगवान शिव के समक्ष रख दें. इसके बाद सात साबुत लौंग लें. ध्यान रखें कि लौंग के फूल खंडित न हों. सातों लौंग को दाहिने हाथ में लेकर भगवान शिव और माता पार्वती से दांपत्य जीवन में प्रेम, मधुरता, आपसी समझ, सुख-शांति और आर्थिक समृद्धि की कामना करें. इसके साथ ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का 11 माला जाप करें. मंत्र जाप पूरा होने के बाद सातों लौंग को भीमसेनी कपूर के ऊपर रखकर उसे प्रज्वलित कर दें.
फिर क्या करें
पंडित कल्कि राम बताते हैं कि धार्मिक मान्यता के अनुसार, कपूर और लौंग के धुएं को पूरे घर में दिखाने से वातावरण की नकारात्मकता दूर हो जाती है. कपूर पूरी तरह बुझ जाने के बाद थोड़ा जल हाथ में लेकर उसे दीपक की ओर घुमाएं और फिर जल को जमीन पर अर्पित कर दें. अंत में भगवान शिव से अपने परिवार के सुख-शांति और दांपत्य जीवन में प्रेम बनाए रखने की प्रार्थना करें. पांच बार ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करें. पंडित कल्कि राम के अनुसार इस उपाय को दांपत्य जीवन से जुड़ी नकारात्मकता, नजर और आपसी क्लेश से राहत मिलती है.
About the Author

प्रियांशु गुप्ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…
और पढ़ें