मेष राशि में आज बनेगा कार्यसिद्धि योग, होगा धनलाभ, लव लाइव में काटोगे चांदी

0
मेष राशि में आज बनेगा कार्यसिद्धि योग, होगा धनलाभ, लव लाइव में काटोगे चांदी


Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 12 August 2026 : मेष राशि को आज पुराने निवेश से तगड़ा रिटर्न मिल सकता है. परिवार का माहौल पॉजिटिव रहेगा. अधिकारियों से सहयोग मिलेगा. आज ऋतु वर्षा, मास श्रावण, तिथि अमावस्या और नक्षत्र पुष्य है. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि किसी विवाद में तुरंत प्रतिक्रिया न दें. व्यापार में पुराने संपर्क लाभ दे सकते हैं. आज जोखिमपूर्ण निवेश और अनावश्यक उधारी से बचें. माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा. असत्य और गलतफहमी से बचना जरूरी है.

Top Deals Inside

Aaj Ka Mesh Rashifal 12 August 2026/मिर्जापुर. मेष राशि में आज कार्य सिद्धि योग बनेगा. अधिकारियों से पूरा सहयोग मिलने की उम्मीद है. परिवार का माहौल बेहद सकारात्मक रहेगा. व्यवसाय में भी पुराने निवेश से तगड़ा रिटर्न मिल सकता है. आज ऋतु वर्षा है. मास श्रावण है. तिथि अमावस्या है. नक्षत्र पुष्य है. करण चतुष्पाद और नाग है. पक्ष कृष्ण है. योग व्यतीपात है. आज सूर्योदय 5:48 बजे सुबह और सूर्यास्त 7:03 बजे होगा. शुभ मुहूर्त कोई भी नहीं है. ऐसे में कोई भी नया और शुभ काम न करें, नुकसान होगा. अशुभ समय ​राहुकाल 12:25 बजे से लेकर 2:05 बजे तक रहेगा. आज दिशाशूल उत्तर में है.

विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज मेष राशि के स्वामी मंगल आपको आत्मचिंतन, परिवार और आर्थिक संतुलन रखने के लिए प्रेरित करेंगे. चंद्रमा कर्क राशि में आश्लेषा नक्षत्र के बाद पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर करेंगे. यह स्थिति मेष राशि से घरेलू सुख, माता, संपत्ति और मानसिक विषयों को सक्रिय करेगा. गुरु कर्क राशि में होने से घर, संपत्ति और पारिवारिक सुख के मामलों में सकारात्मक अवसर मिलेगा. शनि के मीन राशि में होने से खर्च और मानसिक तनाव पर नियंत्रण जरूरी है. ​आज अमावस्या भी है. इसलिए नए कामों की जल्दबाजी के बजाय आत्ममंथन और योजना बनाना बेहतर रहेगा.

नौकरी में बढ़ेगी जिम्मेदारी

अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि नौकरी में काम की जिम्मेदारी बढ़ सकती है. वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा, लेकिन किसी विवाद में तुरंत प्रतिक्रिया न दें. व्यापार में पुराने संपर्क लाभ दे सकते हैं. धन की स्थिति मध्यम से अच्छी रहेगी. घर, वाहन या परिवार पर खर्च संभव है. आज जोखिमपूर्ण निवेश और अनावश्यक उधारी से बचें. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. प्रेम संबंधों में भावनात्मक निकटता बढ़ सकती है. असत्य और गलतफहमी से बचना जरूरी है. परिवार आज आपकी प्राथमिकता रहेगा. माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा. घर या संपत्ति से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है. ​स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें. तनाव, नींद और पाचन का ख्याल रखें. हल्का भोजन लें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं. ध्यान लाभकारी रहेगा.

80 होगा भाग्य प्रतिशत

​अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, आज के लिए भाग्य प्रतिशत 80 होगा. शुभ अंक 1 और 3 होगा. भाग्यांक 9 होगा. शुभ रंग लाल और पीला रहेगा. शुभ दिशा पूर्व होगी. ​आज अमावस्या है. भगवान शिव का जलाभिषेक करें. ॐ नमः शिवाय मंत्र का 108 बार जाप करें. जरूरतमंद को भोजन या अनाज का दान करें. बुधवार होने से गणेश जी का पूजन भी आपके लिए शुभ रहेगा.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…

और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *